Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: पेट्रोल पंप पर बवाल: स्कूल ड्रेस में पहुंचे नाबालिगों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा, CCTV VIDEO वायरल

लाइन में लगने और कथित कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र अंबा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में लगने और कथित तौर पर कमेंट करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
पेट्रोल पंप पर बवाल: स्कूल ड्रेस में पहुंचे नाबालिगों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा, CCTV VIDEO वायरल

रायपुर/ बिलासपुर न्यूज। बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्कूल ड्रेस पहने दो नाबालिगों सहित तीन युवकों ने दो छात्रों के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

लाइन में लगने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र अंबा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में लगने और कथित तौर पर कमेंट करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते शुरू हो गई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। स्कूल ड्रेस पहने दो नाबालिगों और उनके एक साथी ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया। छात्रों के साथ पेट्रोल पंप परिसर में बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

CG NEWS: महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल शिकंजा! श्रीलंका में 147 भारतीय हाउस अरेस्ट, मास्टरमाइंड सिकंदर फरार

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मारपीट की पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है।

थाने पहुंची शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़ित छात्र तारबहार थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार... सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts