Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर के बार में युवती का हाईवोल्टेज हंगामा, महिला कर्मचारी के खींचे बाल,

10 हजार के बिल पर हुआ विवाद, 5 हजार का दूसरा बिल देने के बाद भी भुगतान नहीं करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस, बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के लिट बार में बिल भुगतान को लेकर युवती के हंगामे का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक युवती दोस्तों के साथ बार पहुंची थी और उसने शराब, बीयर व खाने का ऑर्डर किया। करीब 10 हजार रुपये का बिल आने पर उसने आपत्ति जताई।
बिलासपुर के बार में युवती का हाईवोल्टेज हंगामा, महिला कर्मचारी के खींचे बाल,

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होटल के बार में देर रात बिल भुगतान को लेकर जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने बिल की रकम मांगने पर महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की। कर्मचारी के बाल खींचने के साथ बार के वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ने का भी आरोप है। मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती पर बिना बिल चुकाए कार से चले जाने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बार पहुंची युवती, दोस्तों के साथ टेबल नंबर 26 पर बैठी

मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित होटल हेवन्स पार्क के लिट बार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात एक युवती अपने दोस्तों के साथ बार पहुंची और टेबल नंबर 26 पर बैठी थी।

ये भी पढ़ें: महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, शेयर बाजार में पहुंचा सट्टे का पैसा? निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ के शेयर अटैच

बीयर-शराब और खाने का ऑर्डर, फिर आया बिल

बार कर्मचारी अंजना दीवान के मुताबिक युवती ने बीयर, शराब और खाने-पीने की चीजों का ऑर्डर किया। ऑर्डर के बाद करीब 10 हजार रुपये का बिल तैयार हुआ। बिल की रकम को लेकर युवती ने आपत्ति जताई।

10 हजार के बिल पर आपत्ति, फिर 5 हजार का दूसरा बिल

आरोप के मुताबिक युवती ने केवल खाने-पीने की चीजों का बिल मांगा। इसके बाद उसे करीब 5 हजार रुपये का दूसरा बिल दिया गया। आरोप है कि इसके बावजूद युवती ने बिल का भुगतान नहीं किया और बार में विवाद बढ़ने लगा।

ये भी पढ़ें: कोयला लेवी केस भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति पर IT का कब्जा, ढोल बजाकर कराई मुनादी

बिल मांगने पर भड़की युवती, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप

कर्मचारी अंजना के अनुसार, बिल की रकम मांगने पर युवती कथित तौर पर गुस्सा हो गई और चिल्लाते हुए बार से बाहर जाने लगी। उसे रोकने की कोशिश की गई तो युवती ने अंजना के बाल पकड़ लिए और मारपीट की।

बाल खींचे, सिर में चोट लगने का दावा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान महिला कर्मचारी के बाल खींचे गए, जिससे उसके सिर में चोट आई। घटना के बाद बार में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, टूटे कार के शीशे,‘गो बैक’ के बाद बवाल, पुलिस-CRPF का लाठीचार्ज

गुस्से में वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ने का आरोप

विवाद यहीं नहीं रुका। शिकायत के अनुसार युवती ने बार के वॉशरूम में लगे शीशे और गमलों को भी नुकसान पहुंचाया। तोड़फोड़ के बाद मामला और बढ़ गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस पहुंची तो बाहर भी जारी रहा हंगामा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत पक्ष के मुताबिक विवाद शांत नहीं हुआ। आरोप है कि युवती ने क्लब के बाहर भी हंगामा किया।

बिना बिल चुकाए कार से जाने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवती ने कथित तौर पर धमकी दी और बिना बिल का भुगतान किए कार में बैठकर मौके से चली गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर,एक ही दिन में 4 मौतें, 3 घायल, बलौदा से अकलतरा तक मचा हड़कंप

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

मामले की शिकायत महिला कर्मचारी की ओर से की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम, मारपीट, तोड़फोड़ और बिल भुगतान से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts