People's Update
Wednesday, April 15, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 15, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    चीन में पुतिन-ट्रंप की मीटिंग की अभी तक कोई योजना नहीं: रूस
    वाराणसी: टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, अभय सिंह समेत सभी आरोप बरी
    अमित शाह ने जलपाईगुड़ी में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, TMC पर साधा निशाना
    वाराणसी: टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, अभय सिंह समेत सभी आरोप बरी
    'अगले 20 साल तक बिहार की सत्ता में रहेंगे सम्राट चौधरी', बीजेपी विधायक नीरज बबलू का दावा
    पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
    बिहार सरकार का शपथ ग्रहण पूरा, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम
    AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर
    ग्रेटर नोएडा: अब प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कर्मचारी सैलरी-ओवर टाइम की मांग के साथ धरने पर बैठे
    जग विक्रम जहाज LPG लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा
    नोएडा: सेक्टर 63 में एक कंपनी के बाहर जमा हुए कर्मचारी, पुलिस ने हटाया
    जस्टिस स्वर्णकांता पर केजरीवाल का आरोप- उनके बच्चे सॉलिसिटर जनरल के लिए करते हैं काम
    पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 21 घायल
    दिल्ली: रोहिणी में झोपड़ियों में आग लगने से 3 लोगों की मौत
    महिला आरक्षण बिल को लेकर आज होगी विपक्षी दलों की बैठक
    असम के CM हिमंता की पत्नी पर पवन खेड़ा की टिप्पणी मामले में आज SC में सुनवाई
    अंतर्राष्ट्रीय

    रूस-यूक्रेन में समझौता संभव, सभी पक्ष युद्धविराम को राजी, पुतिन ने भी मानी यूरोपीय देशों की सुरक्षा गारंटी : डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा यूरोपीय देश यूक्रेन की सुरक्षा लेने को तैयार, अमेरिका इसमें देगा देगा सहयोग
    Publish Date: 19 Aug 2025, 3:40 AM (IST)Updated On: 16 Sep 2025, 3:26 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि यूक्रेन युद्ध के लिए शांति समझौता संभव है। उन्होंने जोर दिया कि सभी पक्ष तत्काल युद्धविराम के लिए राजी हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को दी जाने वाली सुरक्षा गारंटी को मानने पर सहमत हो गए हैं। इसे इस मसले में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा यूरोपीय देश यूक्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं और अमेरिका इस प्रक्रिया में अपना सहयोग देगा।

      हालांकि उन्होंने अमेरिकी सैनिक भेजने पर फिलहाल कोई स्पष्ट वादा नहीं किया, लेकिन यह संकेत दिया कि नाटो जैसी सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सकती है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूरोप इस जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा वहन करेगा, जबकि अमेरिका उनकी मदद और समर्थन करेगा ताकि यूक्रेन सुरक्षित रहे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में रूस ने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र में महत्वपूर्ण सैन्य बढ़त हासिल की है। रूसी सेना ने यूक्रेन की रक्षा पंक्तियों को तोड़ते हुए लगभग 10 मील तक आगे बढ़त बनाई है। इसने यूक्रेन के मोर्चों को बाहर से घेरने का खतरा पैदा कर दिया है।

      ये भी पढ़ें: पूंजीगत खर्च के लिए गैर-बैंकिंग फंडिंग विकल्प खोज रही वोडाफोन आईडिया : अक्षय मूंदड़ा

      यूरोपीय नेताओं ने अमेरिका से स्पष्ट सुरक्षा गारंटी मांगी

      हालांकि, इस प्रगति के लिए रूस को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। स्वतंत्र मीडिया संगठनों के अनुमानों के मुताबिक युद्ध की शुरुआत से अब तक लगभग 2.3 लाख रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि यूक्रेन का नुकसान इस संख्या का आधा बताया जा रहा है। फिर भी रूस ने अपनी विशाल जनसंख्या के सहारे अपनी सेना दोबारा खड़ी कर ली है, जबकि यूक्रेन को सैनिकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। व्हाइट हाउस में हुई इस बैठक का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह था कि यूरोपीय नेताओं ने इस बार अमेरिका से स्पष्ट सुरक्षा गारंटी की मांग की। शुक्रवार को पुतिन के साथ हुई शिखर वार्ता में यूरोपीय देशों को शामिल नहीं किया गया था, जिससे वे नाराज थे।

       उन्होंने ट्रंप के सामने यह स्पष्ट कर दिया कि रूस की बढ़ती आक्रामकता न केवल यूक्रेन बल्कि पूरे यूरोप के लिए खतरा है। इसीलिए वे चाहते हैं कि यूक्रेन को सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए ताकि रूस भविष्य में और विस्तारवादी नीतियों को लागू न कर सके। ट्रंप ने इन चिंताओं को स्वीकार किया और कहा कि पुतिन द्वारा सुरक्षा गारंटियों पर सहमति देना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अब चर्चा इस बात पर केंद्रित होगी कि किस देश की क्या भूमिका होगी और कौन कितना योगदान देगा। ट्रंप का मानना है कि यह समझौता जल्दी होना ज़रूरी है क्योंकि हर दिन बढ़ती लड़ाई मानव और आर्थिक दोनों ही दृष्टियों से भारी पड़ रही है।

      ये भी पढ़ें: छोटी हैचबैक और कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री को नई ऊर्जा दे सकता है जीएसटी कटौती का प्रस्ताव  

      जेलेंस्की ने उम्मीद जताई त्रिपक्षीय बैठक का खुलेगा रास्ता

      जेलेंस्की ने भी उम्मीद जताई कि इस बातचीत से एक त्रिपक्षीय बैठक का रास्ता खुलेगा जिसमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल होंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम होगा। यूरोपीय देशों ने भी जोर दिया कि किसी भी आगामी बैठक का आधार युद्धविराम होना चाहिए, क्योंकि बिना संघर्ष विराम के कोई भी बातचीत व्यावहारिक परिणाम नहीं दे सकती। इस पूरी प्रक्रिया का राजनीतिक महत्व भी गहरा है। ट्रंप इसे अपनी कूटनीतिक सफलता के रूप में पेश करना चाहते हैं, जबकि यूरोप यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वह इस शांति प्रयास में केवल दर्शक न रहे, बल्कि सक्रिय भूमिका निभाए। रूस की आक्रामकता ने यूरोप को यह एहसास दिलाया है कि यदि यूक्रेन हारता है तो अगला निशाना यूरोप भी हो सकता है। कुल मिलाकर, यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नए समीकरण बनाता दिख रहा है। एक ओर पुतिन ने पहली बार यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी मानकर लचीलापन दिखाया है, वहीं दूसरी ओर ट्रंप और यूरोपीय नेता इस अवसर को शांति समझौते में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि क्या युद्धविराम पर सहमति बनती है और क्या आने वाली त्रिपक्षीय बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में ठोस परिणाम ला पाती है। फिलहाल इतना तय है कि दुनिया की निगाहें इस वार्ता पर टिकी हुई हैं और सभी चाहते हैं कि यह खूनी संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Russia Ukraine peace deal

      Putin security guarantees

      Trump mediation

      ceasefire agreement

      European security

      Donald Trump

      Russia Ukraine Conflict

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Aniruddh Singh
      By Aniruddh Singh

      अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      मूसलाधार बारिश से तबाही, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

      हैती में आसमान से आफत:मूसलाधार बारिश से तबाही, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

      क्या टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव? BCCI आयरलैंड टूर पर दे सकती है मौका...

      Vaibhav Sooryavanshi :क्या टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव? BCCI आयरलैंड टूर पर दे सकती है मौका...

      250 लोगों के लापता होने की आशंका, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को ले जा रही थी बोट

      अंडमान समंदर में नाव हादसा:250 लोगों के लापता होने की आशंका, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को ले जा रही थी बोट

      अब स्कूलों में नहीं होंगे शैतान, शेरू, कालू और घसीटा जैसे अटपटे नाम, रखे जाएंगे 'सार्थक' नाम

      अच्छी खबर :अब स्कूलों में नहीं होंगे शैतान, शेरू, कालू और घसीटा जैसे अटपटे नाम, रखे जाएंगे 'सार्थक' नाम

      यौन उत्पीड़न के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला, 350+ वीडियो से ब्लैकमेल का खुलासा

      अमरावती सेक्स स्कैंडल :यौन उत्पीड़न के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला, 350+ वीडियो से ब्लैकमेल का खुलासा

      जज खुद तय नहीं करेंगे धर्म के लिए क्या सही और क्या गलत, इसका जिम्मेदारी समुदाय की...

      सबरीमाला मंदिर ने SC में कहा-जज खुद तय नहीं करेंगे धर्म के लिए क्या सही और क्या गलत, इसका जिम्मेदारी समुदाय की...

      सम्राट चौधरी को सीएम बनाकर बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! भाजपा ने क्यों लगाया दांव, क्या 2029 की तैयारी का संकेत ?

      सम्राट चौधरी को सीएम बनाकर बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! भाजपा ने क्यों लगाया दांव, क्या 2029 की तैयारी का संकेत ?

      बेरछा जंगल में दिनदहाड़े वारदात, दर्शन के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, साथी को पीटकर भगाया

      महू में दरिंदगी:बेरछा जंगल में दिनदहाड़े वारदात, दर्शन के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, साथी को पीटकर भगाया

      पवन खेड़ा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

      Pawan Khera :पवन खेड़ा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

      बंदर भगाते समय हाईटेंशन तार से टकराई पाइप, CCTV वीडियो वायरल

      खजुराहो में जिंदा जला युवक :बंदर भगाते समय हाईटेंशन तार से टकराई पाइप, CCTV वीडियो वायरल

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....