Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैवानियत...अपने खेत में मटर की फली खा रही चार साल की मासूम को गोद में उठा ले गया पड़ोसी और किया दुष्कृत्य

सागर जिले के खिमलासा का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते घायल बालिका को सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है
हैवानियत...अपने खेत में मटर की फली खा रही चार साल की मासूम को गोद में उठा ले गया पड़ोसी और किया दुष्कृत्य
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सागर/ भोपाल।  अपने खेत में मटर की फली खा रही चार साल की मासूम को अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने बलपूर्वक बलात्कार किया। घायल बच्ची ने रोते हुए मां-बाप के पूछने पर किसी तरह अपने साथ पड़ोसी द्वारा गंदे काम के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर घायल मासूम को सागर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

    पुलिस के अनुसार रविवार की शाम सागर जिले के खिमलासा में अपने खेत में एक चार साल की मासूम अपने सात साल के भाई के साथ मटर की फली खा रही थी। हल्का अंधेरा होते ही उसी इलाके में रहने वाला और मेहनत मजदूरी करने वाला 28 साल का युवक पहुंचा और बच्ची के साथ गंदी हरकत करने लगा। आरोपी युवक ने इसी दौरान बच्ची के करीब 7 साल के भाई को धमका-डरा कर भगाया, जिस पर नन्हा भाई तेजी से अपने घर की ओर दौड़ पड़ा। इसी बीच आरोपी युवक मासूम बच्ची को उठाकर थोड़ी दूर ले जाकर जमीन पर पटक कर गलत काम करने लगा। तब तब बच्ची का भाई अपने घर पहुंच गया और अपने मां-बाप को बताया, जिसके बाद घर वाले खेत की ओर शोर मचाते दौड़ पडेÞ। घरवालों को आता देख मासूम बच्ची को छोड़कर आरोपी युवक भाग निकला। बच्ची ने रोते हुए अपने परिजन को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर खिमलासा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। 

    पुलिस ने मासूम को सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया 
    खिमलासा थाना प्र्रभारी राधेश्याम पटेल ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ रवाना करके मासूम बालिका को सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित बालिका के मां-बाप को भी पुलिस ने अस्पताल में रुकने आदि की व्यवस्था करवाई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं जोड़ी जाएंगी।

    आरोपी को नशे की हालत में पुलिस ने दबोचा
    पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी करके सर्चिंग शुरू की, जिसके नतीजे में पास में ही छिपा हुआ आरोपी युवक मिल गया, जोकि गांजे का नशा करता है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और फिर सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से सागर जेल भिजवा दिया गया है। 

    आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेला, बच्ची की हालत ठीक
    पुलिस पुलिस ने पीड़ित परिवार की रिपोर्ट मिलते ही तत्काल घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया, जिसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं बच्ची को सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब ठीक है। 
    -विकास सहवाल, पुलिस अधीक्षक, जिला सागर

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...

    Latest Posts