PlayBreaking News

म्यूजिक लवर्स के लिए अपडेट:ChatGPT बनेगा आपका पर्सनल म्यूजिक DJ

अब म्यूजिक ढूंढने के लिए गानों के नाम या आर्टिस्ट सर्च करने की जरूरत नहीं। ChatGPT और Apple Music की नई इंटीग्रेशन से आप सिर्फ अपना मूड, फीलिंग या मौका बताइए और उसी हिसाब से गाने और प्लेलिस्ट मिल जाएंगी।
Follow on Google News
ChatGPT बनेगा आपका पर्सनल म्यूजिक DJ
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अब म्यूजिक ढूंढना किसी टास्क जैसा नहीं लगेगा। लंबे-लंबे सर्च शब्द टाइप करने और सही गाना खोजने की झंझट खत्म होने वाली है। ChatGPT और Apple Music की नई इंटीग्रेशन ने म्यूजिक डिस्कवरी का पूरा गेम ही बदल दिया है। अब आप बस अपनी फीलिंग, मूड या मौके के बारे में लिखिए और उसी के हिसाब से गाने और प्लेलिस्ट आपके सामने होंगी।

    Uploaded media

    म्यूजिक सर्च का बिल्कुल नया तरीका

    अब आपको यह सोचने की जरूरत नहीं कि किस आर्टिस्ट का नाम लिखें या कौन-सा जॉनर सर्च करें। आप सीधे बोल सकते हैं लंबी ड्राइव के लिए 90 के दशक के एनर्जेटिक गाने चाहिए।

    पढ़ाई के समय सुनने के लिए शांत म्यूजिक चाहिए। ChatGPT आपकी बात का मतलब समझता है और उसी मूड के मुताबिक Apple Music से गाने ढूंढकर दिखा देता है। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो जानते हैं कि उन्हें कैसा म्यूजिक चाहिए, लेकिन नाम नहीं पता।

    डिटेल में भी कर सकते हैं सर्च

    यह फीचर सिर्फ साधारण रिक्वेस्ट तक सीमित नहीं है। आप चाहें तो बहुत खास कंडीशन भी जोड़ सकते हैं।

    जैसे- 5 मिनट से कम के जैज ट्रैक, जिनमें सैक्सोफोन ज्यादा हो या लो-फाई म्यूजिक जो देर रात सुनने के लिए सही हो। ChatGPT इतनी डिटेल को भी आसानी से समझ लेता है और ऐसे गाने ढूंढता है, जो आम सर्च में मिलना मुश्किल होता है।

    ChatGPT से बनवाएं कस्टम प्लेलिस्ट

    इस इंटीग्रेशन की सबसे मजेदार बात है कस्टम प्लेलिस्ट। आप ChatGPT से कह सकते हैं-

    वर्कआउट के लिए हाई एनर्जी प्लेलिस्ट बना दो या पुराने रोमांटिक हिंदी गानों की प्लेलिस्ट चाहिए। ChatGPT आपकी पसंद के हिसाब से पूरी प्लेलिस्ट बना देता है। आप हर गाने का प्रीव्यू सुन सकते हैं और अगर पसंद आए तो Create Playlist in Apple Music पर टैप करके उसे सीधे अपनी लाइब्रेरी में सेव कर सकते हैं। किसी एक गाने को अलग से सेव करने का ऑप्शन भी मिलता है।

    Uploaded media

    फ्री और पेड, दोनों यूजर्स के लिए

    इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए ChatGPT अकाउंट होना जरूरी है, लेकिन यह फ्री और पेड दोनों यूजर्स के लिए काम करता है। अगर आपके पास Apple Music का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तब भी आप गाने सर्च कर सकते हैं, प्लेलिस्ट बना सकते हैं, 30 सेकंड का प्रीव्यू सुन सकते हैं हालांकि, गानों या प्लेलिस्ट को अपनी लाइब्रेरी में सेव करने के लिए Apple Music सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा।

    ChatGPT को Apple Music से कैसे जोड़ें

    Apple Music को ChatGPT से कनेक्ट करना काफी आसान है और यह एक बार करने वाला प्रोसेस है।
    स्टेप्स इस तरह हैं:

    ChatGPT ऐप खोलें
    साइडबार में अपनी प्रोफाइल पर टैप करें
    Account में जाकर Apps चुनें
    Browse Apps पर टैप करें
    Apple Music एक्सटेंशन सेलेक्ट करें
    Connect पर टैप करके Apple अकाउंट से साइन इन करें
    बस, कनेक्शन हो जाएगा।

    डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी आसान

    अगर आप डेस्कटॉप या Mac पर ChatGPT इस्तेमाल करते हैं, तो भी यही स्टेप्स फॉलो किए जा सकते हैं। आप चाहें तो ब्राउजर में chatgpt.com/apps खोलकर Apps सेक्शन से Apple Music एक्सटेंशन कनेक्ट कर सकते हैं। एक बार कनेक्ट होने के बाद यह आपके ChatGPT अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइस पर काम करता है।

    प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित

    ध्यान देने वाली बात यह है कि ChatGPT को आपके सुनने के पुराने रिकॉर्ड या प्लेलिस्ट्स की कोई एक्सेस नहीं मिलती। यह इंटीग्रेशन सिर्फ नए गाने या प्लेलिस्ट को आपकी Apple Music लाइब्रेरी में जोड़ने की अनुमति देता है। यानी आपका पर्सनल म्यूजिक डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts