करूर भगदड़ केस :थलापति से की गई 6 घंटे तक पूछताछ, एक्टर का जवाब- भगदड़ के लिए हमें जिम्मेदार ठहराना गलत

थलापति से की गई 6 घंटे तक पूछताछ, एक्टर का जवाब- भगदड़ के लिए हमें जिम्मेदार ठहराना गलत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता विजय थलापति से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। विजय सुबह 11:29 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच काली रेंज रोवर में नई दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय पहुंचे थे और शाम करीब 6:15 बजे बाहर निकले।

    Twitter Post

    थलापति- हादसे के लिए हम जिम्मेदार नहीं

    CBI के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि विजय को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, विजय ने CBI से कहा है कि भगदड़ के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के बाद स्थिति और न बिगड़े, इसलिए वे रैली स्थल से रवाना हो गए थे।

    क्या है भगदड़ का पूरा मामला

    यह मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब तमिलनाडु के करूर में विजय थलापति की रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंपी गई थी। फिलहाल एजेंसी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी पूछताछ की जा सकती है।

    तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अभिनेता और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख विजय थलापति को 6 जनवरी को समन जारी किया था। समन में उन्हें 12 जनवरी को CBI के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था, जिसके तहत विजय सोमवार को नई दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय पहुंचे और उनसे करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई।

    TVK पदाधिकारियों से पहले ही हो चुकी पूछताछ

    न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, CBI इस मामले में पहले ही तमिलगा वेट्री कजगम के कई पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद एजेंसी ने अब इस मामले में विजय थलापति को तलब करने का फैसला किया। CBI अधिकारियों का कहना है कि विजय से पूछताछ के बाद एजेंसी इस केस में चार्जशीट दाखिल करने पर विचार कर सकती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts