Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम से पूछा, 2005 में गिरफ्तार तो जेल में 25 साल कैसे हो गए?

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम के भारत में 25 साल जेल की सजा पूरी करने के दावे पर सवाल उठाया और पूछा कि वह नवंबर 2005 में गिरफ्तारी के बाद से अवधि की गणना कैसे कर रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम से पूछा, 2005 में गिरफ्तार तो जेल में 25 साल कैसे हो गए?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी सलेम को 11 नवंबर 2005 को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कराया गया था। सलेम ने कहा है कि भारत द्वारा पुर्तगाल को उसके प्रत्यर्पण के लिए दिए गए आश्वासन के अनुसार, उसकी सजा 25 साल से अधिक नहीं हो सकती। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सलेम की ओर से पेश हुए वकील से पूछा, “सबसे पहले, आप 2005 से 25 साल की गणना कैसे करते हैं?” कोर्ट पिछले साल जुलाई में मुंबई हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ सलेम की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें कहा गया था कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि 25 वर्ष की अवधि अभी पूरी नहीं हुई है।

    महाराष्ट्र के जेल नियमों को देखें

    बेंच ने पूछा, “आपको किस तारीख को हिरासत में लिया गया था?” वकील ने बताया कि सलेम को 11 नवंबर 2005 को हिरासत में लिया गया था। पीठ ने पूछा, “तो क्या आप सजा छूट सहित 25 साल की गणना कर रहे हैं?” उसने कहा, “आपको (सलेम को) दोषी भी टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम) के तहत ठहराया गया है। आइए महाराष्ट्र के जेल नियमों को देखें।” सलेम के वकील ने कहा कि वे संबंधित जेल नियमों को रिकॉर्ड में प्रस्तुत करेंगे। न्यायाधीश ने कहा, “याचिकाकर्ता दो सप्ताह के भीतर संबंधित जेल नियमों को दाखिल करें,” और मामले की सुनवाई 9 फरवरी के लिए निर्धारित कर दी।

    हाई कोर्ट से मांगी थी रिहाई

    सलेम ने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी रिहाई की मांग की थी, जिसमें उसने दावा किया था कि अच्छे व्यवहार के लिए सजा की अवधि में कटौती को शामिल किये जाने की स्थिति में वह पहले ही 25 साल की कैद काट चुका है। उच्च न्यायालय ने उसकी याचिका स्वीकार कर ली थी लेकिन कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts