People's Update
Friday, March 13, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 13, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर फोन पर बात की
    महाराष्ट्र में UCC लाने की तैयारी, BJP विधायक ने प्राइवेट बिल सदन में किया पेश
    चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए ईरान को 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देगी
    सबरीमाला सोना चोरी केस: SIT ने HC में मुख्य पुजारी की जमानत रद्द करने की मांग की
    तेहरान के पश्चिम में स्थित करज में कई धमाकों और लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनी गईं
    TMC आज संसद के दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश के खिलाफ महाभियोग का नोटिस पेश करेगी
    कैश फॉर क्वेरी केस: SC का लोकपाल की याचिका पर महुआ मोइत्रा-निशिकांत दुबे को नोटिस
    इजरायली डिफेंस फोर्स ने ईरान से इजरायल की ओर दागी गईं मिसाइलों की पहचान की
    TMC आज संसद के दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश के खिलाफ महाभियोग का नोटिस पेश करेगी
    भारत में LPG संकट पैदा होने के बाद पीएम मोदी की नींद खुली: AAP सांसद संजय सिंह
    महाकुंभ से चर्चित मोनालिसा की शादी पर विवाद, लव जिहाद का लगाया आरोप
    पाइरेटेड फिल्‍म, शोज वाले 3142 टेलिग्राम चैनल्‍स पर बैन
    LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन
    पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार
    ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम
    तालिबान की पाकिस्तान को धमकी... इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा पर हमले की चेतावनी
    शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का
    रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई
    ईरानी शासन में दरार, अधिकारी पद छोड़कर अन्य देशों में मांग रहे शरण: इजरायल का दावा
    अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत
    ईरान ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ के तहत मिसाइल और ड्रोन हमलों का वीडियो जारी किया
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार समेत कई हिस्सों में की एयरस्ट्राइक
    ईरान जंग के बीच सऊदी अरब का दावा: कुछ ही घंटों में एयर डिफेंस ने 38 ड्रोन मार गिराए
    ईरान की धमकी: ऑयल ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र के तेल-गैस भंडार जला देंगे
    कतर ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले की कड़ी निंदा की
    राहुल गांधी आज लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
    अमेरिका का विमान इराकी एयरस्पेस में क्रैश: अमेरिकी सेना
    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिशिगन हमले की निंदा की
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान में जनआंदोलन या सत्ता परिवर्तन?सरकार विरोधी प्रदर्शनों का 16वां दिन, हिंसा में 538 लोगों की मौत

    ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी हैं। अब तक 538 लोगों की मौत और 10,600 से ज्यादा गिरफ्तारियों का दावा किया गया है। सरकार ने हिंसा के लिए मोसाद और विदेशी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया है। तेहरान समेत कई शहरों में बिजली बंद, फायरिंग और आगजनी की घटनियों के बीच अमेरिका-इजराइल को चेतावनी दी गई है।
    Publish Date: 12 Jan 2026, 10:46 AM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      तेहरान। ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजधानी तेहरान समेत देश के 100 से ज्यादा शहरों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली और सख्त धार्मिक शासन से नाराज जनता सड़कों पर है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब तक सैकड़ों लोगों की मौत और हजारों की गिरफ्तारी के दावे सामने आ चुके हैं।

      इसी बीच ईरानी सरकार ने इन प्रदर्शनों के पीछे इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद और विदेशी ताकतों का हाथ बताया है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान, ईरान की जवाबी चेतावनी और निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की देश वापसी की घोषणा ने संकट को और गहरा कर दिया है।

      16 दिनों में कितनी मौतें, कितनी गिरफ्तारियां?

      ईरान में जारी प्रदर्शनों को लेकर अलग-अलग मीडिया संस्थानों और एजेंसियों के आंकड़े सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 490 प्रदर्शनकारी और 48 सुरक्षाकर्मी शामिल बताए गए हैं। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, 109 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इसके अलावा 10,600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि, सुरक्षाबलों ने कई इलाकों में सीधे गोलीबारी की, जबकि सरकार का कहना है कि हिंसा के लिए प्रदर्शनकारी जिम्मेदार हैं।

      प्रदर्शनकारियों ने पुलिसवालों को जिंदा जलाया?

      ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने प्रदर्शनकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदर्शन के नाम पर पुलिसकर्मियों की हत्या की जा रही है और कुछ सुरक्षाकर्मियों को जिंदा जला दिया गया। अराघची ने इन घटनाओं के पीछे इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस पर हमले का एक वीडियो भी साझा किया। सरकार का दावा है कि, यह आंदोलन अब शांतिपूर्ण नहीं रहा, बल्कि हिंसक विद्रोह में बदल चुका है।

      Twitter Post

      तेहरान में अंधेरा, मोबाइल फ्लैश से नारेबाजी

      10 जनवरी को राजधानी तेहरान में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए। कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। अंधेरे के बीच प्रदर्शनकारी मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर नारे लगाते नजर आए। 9 जनवरी को प्रदर्शनकारियों ने तेहरान की अल-रसूल मस्जिद में आग भी लगा दी। इन घटनाओं ने धार्मिक और राजनीतिक तनाव को और भड़का दिया है।

      सुरक्षाबलों की कार्रवाई और फायरिंग के आरोप

      प्रत्यक्षदर्शियों और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, कई शहरों में सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सीधी फायरिंग की। वहीं सरकार का कहना है कि, सुरक्षाबल आत्मरक्षा में कार्रवाई कर रहे हैं और हिंसा फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

      ट्रंप बोले- ईरान ने बातचीत का प्रस्ताव दिया

      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि, ईरान ने अमेरिका से संपर्क कर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि, उनका प्रशासन तेहरान के साथ बैठक तय करने को लेकर चर्चा कर रहा है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर हालात और बिगड़े तो अमेरिका को पहले कार्रवाई करनी पड़ सकती है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ईरान आजादी की ओर देख रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। अमेरिका मदद के लिए तैयार है।

      ईरान की अमेरिका और इजराइल को चेतावनी

      ईरान ने अमेरिका और इजराइल को सख्त चेतावनी दी है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागर गालीबाफ ने कहा कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने, अमेरिकी जहाज और इजराइल सभी ईरान के निशाने पर होंगे। यह बयान संसद के लाइव सत्र में आया, जहां सांसद ‘डेथ टू अमेरिका’ के नारे लगा रहे थे।

      Twitter Post

      राष्ट्रपति पजशकियान बोले- दंगे भड़का रहे अमेरिका-इजराइल

      ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की बात सुनेगी, लेकिन दंगाइयों से सख्ती से निपटा जाएगा।

      सरकारी टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, हम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे, लेकिन समाज को तबाह करने की इजाजत नहीं दे सकते।

      ईरान में भारतीयों की गिरफ्तारी की खबरों का खंडन

      प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया। उन्होंने साफ किया कि, किसी भी भारतीय नागरिक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

      अमेरिका और ब्रिटेन में भी प्रदर्शन

      लॉस एंजिलिस (अमेरिका)

      ईरान के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच से निकल गया। लोग जान बचाकर भागे और बाद में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ट्रक ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ ही ब्लॉक आगे जाकर ट्रक को रोक लिया।

      Your browser does not support the video tag.

      लंदन (ब्रिटेन)

      लंदन में ईरानी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने ईरान का मौजूदा झंडा उतारकर 1979 से पहले का शेर और सूरज वाला झंडा फहरा दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

      क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की वापसी की घोषणा

      ईरान में 47 साल बाद एक बार फिर राजशाही समर्थक आवाजें तेज हो रही हैं। प्रदर्शनकारी निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी को सत्ता सौंपने की मांग कर रहे हैं। रजा पहलवी ने घोषणा की है कि, वह ईरान लौटकर प्रदर्शनों में शामिल होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, वह राष्ट्रीय क्रांति की जीत के समय ईरान की जनता के साथ खड़े होंगे।

      कौन हैं रजा पहलवी?

      रजा पहलवी का जन्म 31 अक्टूबर 1960 को तेहरान में हुआ था। वह ईरान के आखिरी शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे हैं। 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद राजशाही के पतन के साथ ही उन्हें निर्वासन में जाना पड़ा। तब से लेकर अब तक वे पिछले करीब 50 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। रजा पहलवी ईरान को एक सेक्युलर और लोकतांत्रिक देश बनाने की वकालत करते रहे हैं और मौजूदा धार्मिक शासन के विकल्प के तौर पर खुद को प्रस्तुत करते हैं।

      आंदोलन की जड़- महंगाई और आर्थिक संकट

      विशेषज्ञों का मानना है कि इस आंदोलन की सबसे बड़ी वजह आर्थिक बदहाली है। दिसंबर 2025 में ईरानी मुद्रा रियाल गिरकर 1.45 मिलियन प्रति डॉलर तक पहुंच गई। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 72% तक बढ़ोतरी। दवाओं के दाम 50% तक बढ़े। 2026 के बजट में 62% टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव। इन हालातों ने खासकर Gen-Z और युवाओं को सरकार के खिलाफ खड़ा कर दिया है।

      14 दिनों का घटनाक्रम: आंदोलन कैसे बढ़ा

      28 दिसंबर 2025: तेहरान से आंदोलन शुरू।

      31 दिसंबर: 21 राज्यों में हिंसा।

      1 जनवरी 2026: 5 प्रदर्शनकारियों की मौत।

      7 जनवरी: सुरक्षाबलों पर हमले।

      8 जनवरी: 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन, इंटरनेट बंद।

      10 जनवरी: मस्जिद में आग, बिजली सप्लाई बंद।

      यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नई साजिश? सांबा-राजौरी-पुंछ में LoC पर दिखे 5 संदिग्ध ड्रोन, सेना ने की फायरिंग

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Donald Trump

      Ali Khamenei

      Iran Protest

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      भारत समेत 16 देशों के खिलाफ अमेरिका में जांच, ट्रेड डील पर असर की चर्चा; सरकार ने बताया अफवाह

      Trade Deal:भारत समेत 16 देशों के खिलाफ अमेरिका में जांच, ट्रेड डील पर असर की चर्चा; सरकार ने बताया अफवाह

      हर GB पर देना पड़ सकता है चार्ज

      मोबाइल डेटा पर लग सकता है नया टैक्स,हर GB पर देना पड़ सकता है चार्ज

      सागर जिले के बंडा में बोर से गैस रिसाव के बाद भड़की आग से अफरा-तफरी

      सागर जिले के बंडा में बोर से गैस रिसाव के बाद भड़की आग से अफरा-तफरी

      टोल वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, इंदौर हाईकोर्ट तीन माह दोबारा करे सुनवाई

      Supreme Court :टोल वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, इंदौर हाईकोर्ट तीन माह दोबारा करे सुनवाई

      हड़ताल के बाद सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, PG फर्स्ट ईयर को मिलेंगे 77,662 रुपये

      MP में जूनियर डॉक्टरों को बड़ी राहत :हड़ताल के बाद सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, PG फर्स्ट ईयर को मिलेंगे 77,662 रुपये

      कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- आदेश देना उचित नहीं

      दिल्ली दंगा मामला:कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- आदेश देना उचित नहीं

      सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1836 करोड़, आप भी चैक करें अपना खाता

      Ladli Bahna Yojna :सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1836 करोड़, आप भी चैक करें अपना खाता

      देश में न गैस की कमी और न ही पेट्रोल-डीजल की

      सरकार ने फिर दोहराया :देश में न गैस की कमी और न ही पेट्रोल-डीजल की

      भारी गिरावट के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स में 1470 और निफ्टी में 488 अंक की गिरावट; मेटल इंडेक्स करीब 5% टूटा

      Share Market Update:भारी गिरावट के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स में 1470 और निफ्टी में 488 अंक की गिरावट; मेटल इंडेक्स करीब 5% टूटा

      मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत की रसोई तक, सरकार ने उठाए 10 बड़े कदम

      LPG संकट क्यों बढ़ा…?मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत की रसोई तक, सरकार ने उठाए 10 बड़े कदम

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....