Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, लिखी दिल जीतने वाली बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोमवार को यह घोषणा की। सोफी आयरिश नागरिक हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, लिखी दिल जीतने वाली बात
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई करने की घोषणा की। धवन के फॉलोअर्स ने इस खबर का गर्मजोशी से स्वागत किया है, कई लोगों ने खुशी जताई और कहा कि इस साल कपल की शादी को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। शिखर धवन ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।'

    Uploaded media

    प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं सोफी शाइन

    35 साल की सोफी शाइन आयरिश नागरिक हैं और नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं। वह फिलहाल अबू धाबी में रहती हैं। 40 साल के धवन ने एक दशक से अधिक के शानदार करियर के बाद 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

    दुबई में मिले थे शिखर-सोफी

    शिखर और सोफी की लव स्टोरी दुबई में शुरू हुई थी। उनकी एक मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। सोफी को पहली बार सार्वजनिक रूप से ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में शिखर के साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। सोफी IPL 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं थीं।

    पहली पत्नी से है एक बेटा

    शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका 11 साल का बेटा जोरवर धवन है। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्हें जीवन में फिर से एक अच्छा साथी मिल गया है। यह नई शुरुआत उनके लिए मानसिक सुकून और खुशी लेकर आई है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts