People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?
    व्यापार जगत

    एआई और एफएमसीजी जैसे दो बड़े क्षेत्रों पर लगाया अरबों डॉलर का दांव, अर्थव्यवस्था का चेहरा बदल सकती है मुकेश अंबानी की यह पहल

    Publish Date: 9 Sep 2025, 12:07 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    मुकेश अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज

    मुंबई। एशिया के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) एक बार फिर ऐसे कदम उठा रही है, जो अगले दिनों में भारतीय कॉर्पोरेट जगत की नई दिशा तय कर सकते हैं। जियो के आईपीओ की तैयारी के बीच कंपनी ने एक साथ दो नए क्षेत्रों पर दांव लगाया है। पहला है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और दूसरा फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) है। ये दोनों ही कारोबार आने वाले 5 से 7 सालों में रिलायंस की मौजूदा ताकत को पीछे छोड़ने की क्षमता रखते हैं। मुकेश अंबानी ने पहला बड़ा दांव रिलायंस इंटेलिजेंस के नाम से शुरू किए गए एआई बिजनेस पर लगाया है। इसके लिए रिलायंस ने मेटा के साथ 70:30 का ज्वाइंट वेंचर किया है जिसें शुरुआती 100 मिलियन डॉलर निवेश का लक्ष्य है।

    ये भी पढ़ें: इन 17 मिडकैप म्यूचुअल फंडों ने पिछले 5 सालों में कभी नहीं दिया नकारात्मक सालाना रिटर्न

    जामनगर में अत्याधुनिक एआई-केंद्रित डेटा सेंटर

    गूगल क्लाउड के साथ भी साझेदारी की है, ताकि गुजरात के जामनगर में एक अत्याधुनिक एआई-केंद्रित डेटा सेंटर और क्लाउड क्षेत्र तैयार किया जा सके। इस सुविधा को रिलायंस के नए ऊर्जा कारोबार से पावर मिलेगी और जियो की फाइबर कनेक्टिविटी के जरिए मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख महानगरों से जोड़ा जाएगा। अनुमान है कि यदि यह डेटा सेंटर क्षमता 1 गीगावॉट तक जाती है, तो इसके लिए लाखों उच्च स्तरीय एआई चिप्स और लगभग 1.3 गीगावॉट 24x7 बिजली की जरूरत होगी। विश्लेषकों का मानना है कि यह भारत का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी एआई नेटवर्क होगा जो आने वाले सालों में न केवल घरेलू बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कई नए एआई उपयोग और मॉडल विकसित करेगा।

    सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनना चाहती है आरसीपीएल

    दूसरा बड़ा दांव रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) पर है, जो एफएमसीजी व्यवसाय को संभाल रहा है। फिलहाल इसने लगभग 11,500 करोड़ रुपए का कारोबार किया है, लेकिन लक्ष्य है कि अगले 5 सालों में इसे बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाया जाए। यानी करीब 9 गुना वृद्धि करने का लक्ष्य है । इतना ही नहीं, लंबी अवधि में यह भारत की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनना चाहती है, जिसकी पहुंच वैश्विक स्तर तक होगी। आरसीपीएल ने अपनी रणनीति को दो भागों में बांटा है,. पहला है खुद के नए ब्रांड जैसे इंडिपेंडेंस और गुड लाइफ को खड़ा करना, दूसरा है पुरानी पहचान वाले ब्रांड्स का अधिग्रहण करना।

    ये भी पढ़ें: 50 फीसदी टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत के लिए सरकार ने तैयार किया व्यापक सहायता पैकेज  

    अगले 12 माह में 25 देशों में प्रवेश करेगा कैंपा कोला

    इसी रणनीति के तहत कैंपा कोला, लोटस चॉकलेट्स और रावलगांव जैसे ब्रांड खरीदे गए। खास बात यह है कि कैंपा कोला ने कई राज्यों में अब डबल-डिजिट मार्केट शेयर हासिल कर लिया है और पिछले 30 साल से चले आ रहे विदेशी कंपनियों के दबदबे को तगड़ी चुनौती दी है। इंडिपेंडेंस ब्रांड पहले ही 1,000 करोड़ रुपए का कारोबार पार कर चुका है और अब भारत से बाहर पश्चिम एशिया, श्रीलंका, नेपाल और पश्चिम अफ्रीका तक पहुंच गया है। कंपनी का लक्ष्य अगले बारह महीनों में 25 देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना है। इसके अलावा, अगले तीन वर्षों में लगभग 4.7 अरब डॉलर निवेश करके विशाल फूड पार्क यानी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्केल एडवांटेज मिलेगा और उत्पाद सस्ते व प्रतिस्पर्धी बनेंगे।

    डाबर, जीसीपीएल, मैरिको से बड़ा है आरसीपीएल का कारोबार

    आरसीपीएल का मौजूदा कारोबार पहले ही डाबर, जीसीपीएल और मैरिको जैसे स्थापित खिलाड़ियों के भारतीय कारोबार से बड़ा हो चुका है। इसकी पहुंच 32 सौ से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर और 10 लाख से अधिक खुदरा दुकानों तक है, जिनमें से दो-तिहाई बिक्री पारंपरिक किराना दुकानों से आती है। यह बताता है कि रिलायंस का एफएमसीजी पोर्टफोलियो अब केवल प्राइवेट लेबल तक सीमित नहीं है बल्कि एक बड़े राष्ट्रीय नेटवर्क का रूप ले चुका है। ब्रोकरज हाउसेज मानते हैं कि आरसीपीएल आगे चलकर रिलायंस समूह के लिए वैसा ही मूल्य पैदा करेगा जैसा रिटेल कारोबार ने किया है। कुछ विश्लेषकों के मुताबिक, इसे अभी तक रिलायंस की वैल्यूएशन में शामिल नहीं किया गया है, जिससे भविष्य में निवेशकों के लिए और अवसर पैदा हो सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: एचडीएफसी बैंक ने अपने एमसीएलआर में की कटौती, कुछ कर्जों पर घटेगा ईएमआई का बोझ

    दुनिया की नई तकनीकी क्रांति का केंद्र बन सकता है भारत

    वहीं सीएलएसए का मानना है कि जियो की टैरिफ वृद्धि, रिटेल कारोबार की रफ्तार में सुधार और जियो के आईपीओ जैसे कारक अगले 12–15 महीनों में रिलायंस के शेयर को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। संक्षेप में कहें तो मुकेश अंबानी एक साथ दो ऐसे क्षेत्रों पर दांव लगा रहे हैं, जो आने वाले सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था का चेहरा बदल सकते हैं। एआई में रिलायंस इंटेलिजेंस भारत को दुनिया की नई तकनीकी क्रांति का केंद्र बना सकता है, जबकि एफएमसीजी कारोबार देश में उपभोक्ता वस्तुओं का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनने की दिशा में बढ़ रहा है। चुनौती बड़ी है, निवेश भी विशाल है और जोखिम भी उतने ही हैं, लेकिन अगर यह रणनीति सफल होती है तो यह रिलायंस के लिए वैसा ही क्षण होगा जैसा जियो ने कुछ साल पहले दूरसंचार उद्योग में किया था।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    artificial intelligence

    Indian Economy

    Digital Transformation

    FMCG Sector

    AI in FMCG

    Reliance Industries

    Mukesh Ambani

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?

    YouTube Earning Calculation :अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?

    मिडिल ईस्ट में बड़ा अपडेट, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, ट्रंप की रही बड़ी भूमिका

    Donald Trump :मिडिल ईस्ट में बड़ा अपडेट, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, ट्रंप की रही बड़ी भूमिका

    टिकट कटने से नाराज वरिष्ठ विधायक रज्जाक मंडल ने छोड़ी पार्टी

    चुनाव से पहले टीएमसी को बड़ा झटका:टिकट कटने से नाराज वरिष्ठ विधायक रज्जाक मंडल ने छोड़ी पार्टी

    सतना की भाजपा पार्षद के पुत्र तरुण लोधी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी फरार

    MP News :सतना की भाजपा पार्षद के पुत्र तरुण लोधी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी फरार

    ट्रंप के बाद होर्मुज मुद्दे पर मोदी- मैक्रों के बीच फोन कॉल, क्या कुछ हुई बातचीत?

    Strait Of Hormuz :ट्रंप के बाद होर्मुज मुद्दे पर मोदी- मैक्रों के बीच फोन कॉल, क्या कुछ हुई बातचीत?

    ईरान ने समझौता नहीं किया तो फिर से होगी जंग

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चेतावनी:ईरान ने समझौता नहीं किया तो फिर से होगी जंग

    थार और कार की आपस में टक्कर, मां-बेटे की मौत

    खंडवा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं :थार और कार की आपस में टक्कर, मां-बेटे की मौत

    महिला आरक्षण पर प्रियंका का वार, सरकार की रणनीति पर उठाए सवाल

    जल्दबाजी क्यों...?महिला आरक्षण पर प्रियंका का वार, सरकार की रणनीति पर उठाए सवाल

    महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा? अमित शाह ने दिया साफ जवाब...

    Amit Shah :महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा? अमित शाह ने दिया साफ जवाब...

    प्रियंका गांधी ने कहा-विरोध हुआ यह बताया पर यह नहीं बताया कि विरोध किसने किया

    नारी शक्ति वंदन बिल :प्रियंका गांधी ने कहा-विरोध हुआ यह बताया पर यह नहीं बताया कि विरोध किसने किया

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....