Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा :करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन, अध्यक्ष की मांग- प्रशासन लिखित मेें दे मजिस्ट्रियल जांच का भरोसा

स्थिति की सुरक्षादृष्टि को देखते हुए जिले में पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्रदर्शन स्थल के साथ-साथ जिले के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन, अध्यक्ष की मांग- प्रशासन लिखित मेें दे मजिस्ट्रियल जांच का भरोसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हरदा। 21 सूत्री मांगों को लेकर करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन हरदा के नेहरू स्टेडियम में लगातार जारी है। आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं, जिसे जिले के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ से माहौल पूरी तरह आंदोलनमय बना हुआ है।

    मकराना की मांग- प्रशासन लिखित में दे आदेश

    शाम के समय करणी सेना का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से वार्ता के लिए मिला। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रशासन ने हरदा में हुए लाठीचार्ज मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों को हटाने के साथ ही उनके खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच कराने का भरोसा जताया है। हालांकि, यह आश्वासन फिलहाल लिखित रूप में नहीं दिया गया है। मकराना ने प्रशासन से इस संबंध में स्पष्ट और लिखित आदेश जारी करने की मांग की है।

    Twitter Post

    अनशन पर बैठे शेरपुर

    करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने आंदोलन स्थल के मंच पर अनशन शुरू कर दिया है। जिससे उनकी सेहत की देखरेख के लिए डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गई है, जो हर दो घंटे में उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। फिलहाल उनका ब्लड प्रेशर सामान्य बताया जा रहा है, हालांकि शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

    मांगे नहीं मानी तो भोपाल-दिल्ली में होगा कूच

    इससे पहले करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर और श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज करते हुए भोपाल और दिल्ली कूच किया जाएगा।

    स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्रदर्शन स्थल के साथ-साथ जिले के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा बाहर से बुलाए गए अतिरिक्त पुलिस बल के ठहराव के लिए शहर के आसपास स्थित करीब 30 होटल और धर्मशालाओं को प्रशासन ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts