PlayBreaking News

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले... दो मेट्रोपॉलिटन शहर के बीच शाजापुर सबसे अच्छी जगह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दो मेट्रोपॉलिटन शहर के बीच स्थित शाजापुर के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा मप्र का विकास मिलकर करेंगे।
Follow on Google News
 दो मेट्रोपॉलिटन शहर के बीच शाजापुर सबसे अच्छी जगह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सब मिलकर मध्य प्रदेश को एक विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाएंगे। यादव ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शाजापुर जिले ने प्रदेश को विचारों की दिशा दी है। इसलिए विकास में पहला हक भी शाजापुर का है। हम शाजापुर जिले के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा है कि दो मेट्रोपोलिटन एरिया के बीच में शाजापुर सबसे अच्छी जगह है। शाजापुर दो मेट्रोपोलिटन का केंद्र बिंदु है।

    शाजापुर में मेडिकल कॉलेज, शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेगा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा और शुजालपुर में भी आयुर्वेदिक कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि मक्सी बहुत पहले औद्योगिक केंद्र बन गया था, लेकिन उसका विकास रूका हुआ था। अब मक्सी भी विकास की नई राह पर है। शाजापुर में भी विकास के कई काम हो रहे हैं।

    सीएम का किया अभिनंदन

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, डॉ. यादव का शाजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों, उद्योग संघ, डॉक्टर्स एसोसिएशन, कर्मचारी संघ, अधिवक्ता संघ, उद्योग भारती के गणमान्य जनों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों के साथ अंगवस्त्रम ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री निवास पर अभिनन्दन कर आभार व्यक्त किया। बीते दो साल के दौरान शाजापुर जिले को विकास की विभिन्न सौगातें देने के लिए आयोजित इस अभिनंदन समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों ने बीते दो साल की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त किया।

    डॉ. यादव मप्र के गौरव : विधायक भीमावद

    इस अवसर पर शाजापुर के विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश का गौरव हैं। दो साल की अल्प अवधि में भी उन्होंने मध्य प्रदेश की काया पलट दी है। शाजापुर जिले को तो सबसे अधिक सौगातें मिली हैं, इसलिए यहां के नागरिक अभिभूत हैं। हम सब हमेशा मुख्यमंत्री के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के प्रस्तावित क्षेत्र में शाजापुर जिले के अधिकांश हिस्सा को इस रीजन के दायरे में ले लिया गया है। इससे संपूर्ण जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है, क्योंकि अब इस क्षेत्र के विकास की नई गति मिलेगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts