Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :भोपाल के रिवेरा टाउन में पलटी Venue कार, रिपोर्ट दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा थाने !

राजधानी के रिवेरा टाउन में शनिवार देर रात पलटी कार को लेकर रहस्य बना हुआ है। दुर्घटना के बाद कोई भी इसकी शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचा। जिसके नाम पर नंबर कार का रजिस्ट्रेशन है, उसका फोन नंबर पर कॉल नहीं लग रहा है।
भोपाल के रिवेरा टाउन में पलटी Venue कार, रिपोर्ट दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा थाने !
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। शहर की पॉश कॉलोनी रिवेरा टॉउन में एक तेज रफ्तार Venue कार एक अन्य कार को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है, लेकिन अब तक उस कार चालक के खिलाफ किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। हालांकि पुलिस नंबर के आधार पर कार मालिक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    Uploaded media

    कार थाने ले गई पुलिस

    थाना पुलिस ने बताया कि रिवेरा टॉउनशिप के अंदर शनिवार रात करीब ग्यारह बजे एक तेज रफ्तार वेन्यू कार एमपी 30 सी 7773 ने कार एमपी 04 सीएस 9301 को टक्कर मार दी। इसके बाद Venue कार वहीं पलट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह उक्त क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर क्रेन की मदद से थाना परिसर में खड़ा करा लिया है। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

    Uploaded media

    भिंड के सिद्धार्थ के नाम पर है कार

    इस हादसे के संबंध में किसी भी व्यक्ति ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है न ही किसी के घायल होने की सूचना है। अब तक की जांच पता चला है कि वेन्यू कार शिवाजी नगर भिंड निवासी सिद्धार्थ सिंह परमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह बंद मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts