Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RSS News :डॉ. मोहन भागवत बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाकर विवाद शुरू करने की राजनीतिक साजिश

डॉ. मोहन भागवत बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाकर विवाद शुरू करने की राजनीतिक साजिश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने के मामले पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. भागवत ने कहा कि एक झगड़ा चल रहा था, जो बाद में कोर्ट पहुंचा। अदालत ने लंबा समय लगाकर उस पर फैसला दिया तो वहां राम मंदिर बन गया। राम मंदिर बनते ही झगड़ा वहीं समाप्त हो गया, लेकिन अब फिर से बाबरी मस्जिद बनाकर उस झगड़े को दोबारा शुरू करने का ये राजनीतिक षडयंत्र है और ये सब वोट के लिए हो रहा है। इससे ना तो हिंदुओं का फायदा होगा और ना ही मुसलमानों का। मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। 

    Twitter Post

    सरकार नहीं बनाए धार्मिक स्थल

    संघ प्रमुख ने कहा कि सरकार को मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं करना चाहिए, यही नियम है। उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर का निर्माण सरदार वल्लभभाई पटेल के समय हुआ था, जब वे गृह मंत्री थे। राष्ट्रपति ने उद्घाटन जरूर किया था, लेकिन उसमें सरकारी धन का उपयोग नहीं हुआ था।

    अयोध्या में ट्रस्ट ने बनाया मंदिर

    अयोध्या के राम मंदिर के बारे में संघ प्रमुख ने कहा कि  उसका निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुआ। अदालत ने सरकार को ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया था, जिसे सरकार ने पूरा किया। सरकार ने मंदिर निर्माण के लिए सरकारी पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण जनता के सहयोग से हुआ है। 

    बांग्लादेश में हिंदुओं को एकजुट होना होगा

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर संघ प्रमुख ने कहा कि वहां हिंदुओं को एकजुट होना होगा और दुनिया भर के हिंदुओं को उनकी मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा अगर वहां हिंदू एकजुट हो जाएं तो हालात बदलने में देर नहीं लगेगी। भागवत ने भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा, हिंदुओं का एकमात्र देश भारत है। भारत सरकार को इस पर ध्यान देना होगा। उन्हें कुछ करना होगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts