Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाम बदलने पर नाराजगी :मनरेगा का नाम वीबी जीरामजी करने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर 'वीबी जीरामजी' करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर नारेबाजी की।
मनरेगा का नाम वीबी जीरामजी करने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम एवं स्वरूप में किए जा रहे बदलाव के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा गांधी प्रतिमा, मिंटो हॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम, उनके आदर्शों और गरीब-मजदूरों के अधिकारों पर लगातार प्रहार कर रही है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना के नाम और स्वरूप से छेड़छाड़ कर सरकार गरीबों के रोजगार के अधिकार को कमजोर करना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।

    Twitter Post

    सड़क से संसद तक करेंगे प्रदर्शन

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना एवं जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल और अन्य ने संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना के स्वरूप से खिलवाड़ करने का फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।

    पीएम खुद कर चुके हैं तारीफ

    प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया ने कहा कि मनरेगा वर्ष 20 वर्षों से देश के ग्रामीण इलाकों में गरीबों, आदिवासियों और मजदूर वर्ग को रोजगार देने का काम कर रहा है। यह योजना सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। धनोपिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद  इस योजना को कांग्रेस शासन का स्मारक बता चुके हैं तो फिर नाम बदलने का क्या औचित्य है? उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वयं 11 वर्षों तक इस योजना को चलाया है। इसके बावजूद अचानक इसका नाम बदलने का फैसला लिया गया।

    ये कांग्रेस नेता रहे मौजूद

    विरोध प्रदर्शन में सेवा दल के प्रदेश मुख्य संघटक अवनीश भार्गव, प्रदेश सचिव  योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान, प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण, फहीम बख्श, राहुल सिंह राठौड़, रवि शंकर मिश्रा, अमित मीणा, महेश मेहरा एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts