Naresh Bhagoria
21 Dec 2025
मुंबई। महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को घोषित नतीजों में कुल 288 सीटों जिसमें 246 नगर परिषदें और 42 नगर पंचायतें शामिल हैं। इनमें से महायुति ने 213 सीटों पर कब्जा जमाया। गठबंधन के भीतर भाजपा 118 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 58 सीटें मिलीं, जबकि एनसीपी (अजित पवार गुट) ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को केवल 50 सीटों से संतोष करना पड़ा।
महाविकास अघाड़ी के भीतर कांग्रेस को 31 सीटें मिलीं, जबकि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) महज 9 सीटों पर सिमट गई। वहीं शरद पवार की एनसीपी को केवल 10 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 25 सीटों पर उन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जिन्होंने स्थानीय अघाड़ी यानी लोकल अलायंस के तहत चुनाव लड़ा था।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण में 2 दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था, जबकि शेष 23 नगर परिषदों और कुछ रिक्त पदों के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले गए थे।
दरअसल, महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। पहले चरण में 2 दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ, जबकि शेष 23 नगर परिषदों और कुछ रिक्त पदों के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले गए थे।
इस दौरान कुछ निकायों में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। धुले जिले की डोंडाइचा नगर परिषद और सोलापुर की उंगर नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों के पद पर बिना मुकाबले ही चुनाव पूरा हो गया। वहीं जलगांव जिले की जामनेर नगर परिषद में भी अध्यक्ष पद के लिए कोई प्रतिद्वंद्वी सामने नहीं आया। इन तीनों स्थानों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने भाजपा पर भरोसा जताने के लिए जनता का धन्यवाद किया। वे पार्टी के राज्य कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव के दौरान बोल रहे थे। जीत का जश्न पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर, फूलों की वर्षा करके और मिठाइयां बांटकर मनाया।
चव्हाण ने कहा कि इस शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों में लोगों के भरोसे को जाता है।