PlayBreaking News

कियारा की आंखों में आंसू!चेहरे पर खामोशी के साथ ‘टॉक्सिक’ से उठा राज का पर्दा

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है और कियारा आडवाणी इमोशनल अंदाज फैंस को चौंका रहा है। ब्लैक ऑफ-शोल्डर और थाई-हाई स्लिट गाउन में कियारा डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइट में खड़ी हैं, जहां उनकी आंखों में आंसू और एक्सप्रेशन में गहराई दिख रही है।
Follow on Google News
चेहरे पर खामोशी के साथ ‘टॉक्सिक’ से उठा राज का पर्दा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    यह भी पढ़ें: कियारा के बर्थडे पर सिद्धार्थ का स्पेशल सरप्राइज, केक में दिखी न्यू मॉम की झलक; पोस्ट में जताया प्यार और आभार

    सुपरस्टार एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का पहला फर्स्ट लुक सामने आया और इसमें लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की झलक ने फैंस को चौंका दिया। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और दर्शक फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए हैं।

    फिल्म के पोस्टर में कियारा आडवाणी ब्लैक ऑफ-शोल्डर, थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। वह डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइट के बीच खड़ी हैं और कैमरे से दूर, गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों से आंसू बहते नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार नादिया की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। फैंस ने इस लुक की तुलना हार्ली क्विन और टिम बर्टन की फिल्मों के रहस्यमयी किरदारों से की है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और इसे कियारा का अब तक का सबसे अलग और बोल्ड लुक बता रहे हैं।

    Instagram

    Instagram

     

    कियारा का फर्स्ट लुक देख उनके स्टार पति सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ' इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं, लव यू कियारा।'

    यह भी पढ़ें: Saraayah Malhotra : कियारा-सिद्धार्थ ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, आखिर क्यों रखा ऐसा अनोखा नाम? जानिए राज

    ‘टॉक्सिक’ में यश और कियारा पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यश, जो ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी के लिए मशहूर हैं, इस फिल्म में नए अंदाज में दिखेंगे। वहीं कियारा का यह इंटेंस और स्टाइलिश लुक फिल्म के कंटेंट को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रहा है। इसके अलावा, फिल्म में तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस स्टारकास्ट की वजह से फिल्म की चर्चा और भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें: War 2 Teaser Out : ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के बीच शुरू हुआ ‘वॉर’, कियारा का ग्लैमर छाया; एक्शन-रोमांस से भरपूर दिखा टीजर

    ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीथु मोहनदास ने किया है। उनकी स्टोरीटेलिंग को हमेशा खास माना जाता है। फिल्म का फर्स्ट लुक ही दर्शाता है कि कहानी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें भावनात्मक और रहस्यमयी मोड़ भी होंगे। कियारा के पोस्टर से यही लगता है कि उनका किरदार नादिया कई स्तरों पर दर्शकों को प्रभावित करेगा। उनकी आंखों में आंसू और गंभीर एक्सप्रेशन फिल्म की इमोशनल गहराई का संकेत दे रहे हैं। 

    ‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च 2026, ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म छह भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में एक साथ की गई है। त्योहार के समय रिलीज होने की वजह से फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है।

    ‘टॉक्सिक’ का क्लैश सीधे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगा। बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट मात्र 15 दिनों में 500 करोड़ रुपए की कमाई कर चुका है। ऐसे में यह बॉक्स ऑफिस क्लैश दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। कियारा का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। लोग अब ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर हर कोई यही पूछ रहा है कि ट्रेलर कब रिलीज होगा।

    कियारा के लिए भी यह फिल्म खास मानी जा रही है क्योंकि यह मां बनने के बाद उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में व्यस्त थीं। अब वह बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी के लिए तैयार हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts