PlayBreaking News

CG NEWS:भारतमाला की रफ्तार तेज: रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे और दुर्ग-आरंग बायपास मार्च 2027 तक तैयार

भारतमाला की रफ्तार तेज: मार्च 2027 तक दौड़ेंगे छत्तीसगढ़ के दो मेगा हाईवे।भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे और दुर्ग-आरंग बायपास को अगले वर्ष मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है।
Follow on Google News
भारतमाला की रफ्तार तेज: रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे और दुर्ग-आरंग बायपास मार्च 2027 तक तैयार

PREM KUMAR RAIPUR। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे दो सबसे बड़े सड़क प्रोजेक्टरायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे और दुर्ग-आरंग बायपास मार्च 2027 तक पूरे हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता और समयसीमा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: ShaktiSAT में छत्तीसगढ़ की उड़ान: रायपुर की महिमा बनाएगी चांद पर जाने वाला सैटेलाइट

मार्च 2027 का लक्ष्य, तेजी से दौड़ रहा निर्माण कार्य

भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे और दुर्ग-आरंग बायपास को अगले वर्ष मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है।

बारिश में भी नहीं रुकेगा ट्रैफिक, वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश

PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान निर्माण कार्यों से यातायात प्रभावित न हो। इसके लिए डायवर्टेड और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केशकाल घाटी बायपास पर फोकस, बड़े पुलों का काम होगा शुरू

बैठक में केशकाल घाटी बायपास परियोजना की भी समीक्षा की गई। सचिव ने निर्माण एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने और प्रस्तावित दो प्रमुख पुलों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ेगी राज्य की सड़कें

PWD विभाग अब भारतमाला परियोजना के कॉरिडोरों से राज्य की प्रमुख सड़कों को जोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए नई टू-लेन और फोर-लेन सड़कों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि मंडियों और शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: अपेक्स बैंक में 18 करोड़ का महाघोटाला: मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, 5 आउटसोर्स कर्मियों पर भी गिरी गाज

रायपुर के तीन बड़े फ्लाईओवर भी समीक्षा में

बैठक में राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक, उद्योग भवन चौक और सरोना चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति से जुड़े मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए।

ब्लैक स्पॉट खत्म करने का अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर सचिव बंसल ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट खत्म करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और निर्धारित मानकों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने को भी कहा गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर स्काईवॉक फिर विवादों में: 8 साल बाद भी अधूरा, खुले में पड़े-पड़े बर्बाद हुए 5 करोड़ के लिफ्ट-एस्केलेटर!

ठेकेदारों को दो टूक संदेश

PWD सचिव ने साफ कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है। किसी भी परियोजना में गुणवत्ता की अनदेखी या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण एजेंसियों को समय सीमा के भीतर उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने की चेतावनी दी गई।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts