Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चुनाव से पहले बदला प्रदेश प्रभारी

अमित पठानिया की जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को मिली जिम्मेदारी, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बीच बदलाव। यूथ कांग्रेस के चुनावी माहौल के बीच अमित पठानिया की जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। संगठन के भीतर इसे बड़ा रणनीतिक बदलाव माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चुनाव से पहले बदला प्रदेश प्रभारी

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में चुनाव के बीच बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया को हटाकर डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नई जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में जारी स्टार परफॉर्मर सूची डॉ. लेंका के हस्ताक्षर से जारी होने के बाद बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार विवाद और शिकायतों के बीच इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर की SBL Energy पर अमेरिकी प्रतिबंध, सूडान को विस्फोटक सप्लाई के आरोप से मचा हड़कंप

प्रदेश प्रभारी बदला, बढ़ी सियासी हलचल

यूथ कांग्रेस के चुनावी माहौल के बीच अमित पठानिया की जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। संगठन के भीतर इसे बड़ा रणनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

स्टार परफॉर्मर सूची से मिली पुष्टि

26 जून को जारी स्टार परफॉर्मर सूची डॉ. स्मृति रंजन लेंका के हस्ताक्षर से जारी हुई। इसके बाद संगठन में प्रभारी बदलने की खबर को लगभग पुष्ट माना जा रहा है, हालांकि कांग्रेस ने अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर में सराफा शक्ति का महाकुंभ, व्यापारियों की मांग पर सरकार का बड़ा भरोसा।

परिसीमन विवाद से बिगड़ा चुनावी माहौल

यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा के बाद से ही परिसीमन को लेकर कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। लगातार शिकायतों के चलते नामांकन प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा, जिससे संगठन की चुनावी प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई।

नामांकन टलने से बढ़ा असंतोष

24 मई को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर नामांकन प्रक्रिया 15 जून तक टालनी पड़ी। सोशल मीडिया पर भी कई कार्यकर्ताओं ने पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी में बुलडोजर एक्शन: 75 परिवारों का पुनर्वास शुरू, विरोध के बीच प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

ऑनलाइन होगी पूरी चुनाव प्रक्रिया

सदस्यता अभियान से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कराई जाएगी। उम्मीदवारों के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। आवेदन के साथ लाइव फोटो, वोटर आईडी, आयु प्रमाण पत्र और 8 सेकंड का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।

एक व्यक्ति-एक पद' का नियम लागू

चुनाव में कोई भी उम्मीदवार केवल एक पद के लिए नामांकन कर सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद होगा तथा उम्मीदवारों का दिल्ली में इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: AAP ने 10 करोड़ के रीजेंट खरीद घोटाले का आरोप! AAP ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, मेकाहारा के 231 करोड़ के अस्पताल प्रोजेक्ट पर भी उठाए सवाल

क्या हैं बदलाव के राजनीतिक मायने?

चुनावी प्रक्रिया के बीच प्रभारी बदलना संगठन के लिए अहम संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायतों, चुनावी विवाद और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने यह कदम उठाया है। अब सबकी नजर नए प्रभारी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और संगठनात्मक संतुलन पर रहेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts