छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चुनाव से पहले बदला प्रदेश प्रभारी
छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनावी माहौल के बीच संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया की जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा तेज है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 26 जून को जारी स्टार परफॉर्मर सूची डॉ. लेंका के हस्ताक्षर से जारी होने के बाद इसे लगभग तय माना जा रहा है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब यूथ कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया लगातार विवादों में रही है। परिसीमन को लेकर कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने विरोध
PREM
29 Jun 2026




























