जनसंवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे चुनाभट्टी थाना प्रभारी, DCP ने TI धर्मेंद्र मौर्य को किया सस्पेंड

भोपाल में पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चुनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य को भारी पड़ गया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी के बावजूद थाना प्रभारी के नहीं पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इसके बाद डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। इस कार्रवाई के बाद भोपाल पुलिस महकमे में अनुशासन और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
जनसंवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थाना प्रभारी
जानकारी के मुताबिक, भोपाल के चुनाभट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। जनसंवाद के दौरान क्षेत्र के लोगों को अपनी शिकायतें और पुलिस व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिलना था। इसके साथ ही पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी चर्चा होनी थी। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी मौजूद थे, लेकिन चुनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य इसमें शामिल नहीं हुए। थाना प्रभारी की गैर मौजूदगी को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया।
आज इंदौर में दिलजीत दोसांझ का शो, शाम 4 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू; इन रास्तों से निकलें
वरिष्ठ अधिकारियों ने माना लापरवाही
पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम से थाना प्रभारी का अनुपस्थित रहना अधिकारियों को नागवार गुजरा। इसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों और महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम के प्रति लापरवाही के तौर पर देखा गया। दरअसल, किसी भी थाना क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान संबंधित थाना प्रभारी की भूमिका अहम होती है। क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, स्थानीय विवाद, नागरिकों की शिकायतें और पुलिस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी थाना प्रभारी के पास होती है। ऐसे में थाना प्रभारी की अनुपस्थिति को अधिकारियों ने अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला माना। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
DCP ने जारी किए निलंबन के आदेश
मामले में डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए चुनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस विभाग में यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भोपाल: होटल में फर्जी आईडी से बुक किया कमरा, कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर खिड़की से भागे युवक-युवती
भोपाल पुलिस में अनुशासन को लेकर सख्ती
राजधानी भोपाल में थाना प्रभारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बीच धर्मेंद्र मौर्य का निलंबन अहम माना जा रहा है। पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी केवल थाने का संचालन करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों से संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं पर कार्रवाई करना भी जरूरी होता है। जनसंवाद जैसे कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने का माध्यम होते हैं। ऐसे में संबंधित थाना प्रभारी की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जाता है।



















