Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS:बिलासपुर में सराफा शक्ति का महाकुंभ, व्यापारियों की मांग पर सरकार का बड़ा भरोसा।

सराफा महासम्मेलन 2026 में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, स्वर्णकला बोर्ड और कानूनी सरलीकरण पर सरकार ने दिए बड़े संकेत छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की तृतीय आमसभा के अवसर पर मंगला स्थित रामदेव लॉन में आयोजित सराफा महासम्मेलन-2026 में प्रदेशभर से हजारों सराफा व्यापारी शामिल हुए। 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल थीम पर आयोजित सम्मेलन का आयोजन जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं क्षेत्रीय इकाइयों ने किया।
Follow on Google News
बिलासपुर में सराफा शक्ति का महाकुंभ, व्यापारियों की मांग पर सरकार का बड़ा भरोसा।

PREM KUMAR , RAIPUR । बिलासपुर में आयोजित सराफा महासम्मेलन-2026 प्रदेश के सराफा व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। हजारों व्यापारियों की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, स्वर्णकला बोर्ड के गठन और व्यापारियों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के सरलीकरण जैसे अहम मुद्दों पर सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी में बुलडोजर एक्शन: 75 परिवारों का पुनर्वास शुरू, विरोध के बीच प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

बिलासपुर में जुटी सराफा कारोबार की सबसे बड़ी ताकत

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की तृतीय आमसभा के अवसर पर मंगला स्थित रामदेव लॉन में आयोजित सराफा महासम्मेलन-2026 में प्रदेशभर से हजारों सराफा व्यापारी शामिल हुए। 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल थीम पर आयोजित सम्मेलन का आयोजन जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं क्षेत्रीय इकाइयों ने किया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: AAP ने 10 करोड़ के रीजेंट खरीद घोटाले का आरोप! AAP ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, मेकाहारा के 231 करोड़ के अस्पताल प्रोजेक्ट पर भी उठाए सवाल

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क पर सरकार का बड़ा संकेत

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने रायपुर में प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए सरकार का आभार जताते हुए बिलासपुर में भी इसी तरह का पार्क स्थापित करने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंच से ही बिलासपुर जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की फाइल को तेजी से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

स्वर्णकला बोर्ड गठन की मांग को मिला समर्थन

सम्मेलन में पारंपरिक स्वर्ण कारीगरों के संरक्षण, रोजगार बढ़ाने और सराफा उद्योग को नई दिशा देने के लिए स्वर्णकला बोर्ड के गठन की मांग प्रमुखता से उठी। व्यापारियों ने इसे प्रदेश के स्वर्ण उद्योग के भविष्य के लिए जरूरी बताया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांग्रेस का 'मिशन 2028' शुरू,जिला अध्यक्षों को भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र, समापन में आएंगे पवन खेड़ा

धारा 317 BNS पर व्यापारियों को राहत का भरोसा

सराफा व्यापारियों ने धारा 317 BNS (पूर्व धारा 411 IPC) के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर संबंधित विभाग से तत्काल चर्चा कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

BIS और GST विशेषज्ञों ने दूर किए व्यापारियों के सवाल

सम्मेलन के दौरान BIS एवं GST अधिकारियों ने विशेष कार्यशाला आयोजित कर हॉलमार्किंग, नए नियमों और कर संबंधी प्रक्रियाओं पर व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन

सराफा रत्न सम्मान से बढ़ाया गया गौरव

कार्यक्रम में संस्थापक सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ व्यापारियों और प्रदेश की सभी सराफा इकाइयों का सम्मान किया गया। इससे व्यापारियों में उत्साह और संगठनात्मक एकता का संदेश देखने को मिला।

तोखन साहू बोले बिलासपुर के विकास में नहीं रहेगी कोई कमी 

समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने सराफा एसोसिएशन को व्यापारियों को एक मंच पर लाने के लिए बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: देश में अब सिर्फ एक इमरजेंसी नंबर! 112 पर मिलेगा हर संकट का समाधान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

रक्तदान शिविर बना सम्मेलन की सामाजिक पहचान

महासम्मेलन के दौरान साईं ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts