CG NEWS: AAP ने 10 करोड़ के रीजेंट खरीद घोटाले का आरोप! AAP ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, मेकाहारा के 231 करोड़ के अस्पताल प्रोजेक्ट पर भी उठाए सवाल

स्वास्थ्य विभाग पर निजीकरण, टेंडर में देरी और करोड़ों की खरीद में गड़बड़ी के आरोप; सरकार को घेरने की तैयारी में AAP आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी लैब निजी कंपनी HLL को सौंपने का निर्णय पहले ही ले लिया था। नई एजेंसी अपनी मशीनों और संसाधनों से काम करेगी, इसके बावजूद करीब 10 करोड़ रुपये के रीजेंट खरीदना कई सवाल खड़े करता है।
AAP ने  10 करोड़ के रीजेंट खरीद घोटाले का आरोप! AAP ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, मेकाहारा के 231 करोड़ के अस्पताल प्रोजेक्ट पर भी उठाए सवाल

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग पर 10 करोड़ रुपये के रीजेंट खरीद में कथित अनियमितता, सरकारी लैबों के निजीकरण और मेकाहारा में प्रस्तावित 700 बेड के नए अस्पताल भवन के टेंडर में देरी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। AAP ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के इस्तीफे की मांग की है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अगले 6 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

10 करोड़ की खरीदी पर बड़ा सवाल

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी लैब निजी कंपनी HLL को सौंपने का निर्णय पहले ही ले लिया था। नई एजेंसी अपनी मशीनों और संसाधनों से काम करेगी, इसके बावजूद करीब 10 करोड़ रुपये के रीजेंट खरीदना कई सवाल खड़े करता है। पार्टी का दावा है कि इस खरीद में भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका है।

सरकारी लैब निजी हाथों में देने का आरोप

AAP नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के बजाय निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। पार्टी के मुताबिक जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक की पैथोलॉजी सेवाएं धीरे-धीरे निजी एजेंसी को सौंपी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में दो दिन से अंधेरा: ढाई लाख का बिजली बिल बकाया, 100 MBBS छात्र बिना बिजली-पानी के परेशान

हमर लैब' बंद होने की आशंका

पार्टी ने दावा किया कि प्रदेश में संचालित 'हमर लैब' योजना को बंद करने की तैयारी चल रही है। यदि ऐसा हुआ तो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए शहरों का रुख करना पड़ेगा, जिससे गरीब मरीजों की परेशानी और बढ़ जाएगी।

231 करोड़ का अस्पताल प्रोजेक्ट फंसा

AAP ने डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में प्रस्तावित 700 बेड वाले आधुनिक अस्पताल भवन के निर्माण में हो रही देरी को भी बड़ा मुद्दा बनाया। पार्टी का कहना है कि करीब दो साल पहले 231 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा हुई थी, लेकिन अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन

बेड की कमी से मरीज परेशान

AAP नेताओं के अनुसार मेकाहारा प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां रोज हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। एम्स से भी बड़ी संख्या में मरीज रेफर होकर यहां आ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में बेड और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग

पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है। AAP का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: देश में अब सिर्फ एक इमरजेंसी नंबर! 112 पर मिलेगा हर संकट का समाधान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

AAP की प्रमुख मांगें

 10 करोड़ रुपये की रीजेंट खरीद की निष्पक्ष जांच।

 700 बेड अस्पताल भवन का टेंडर तत्काल जारी हो।

 टेंडर में देरी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई।

 मेकाहारा में बेड और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार।

 'हमर लैब' योजना को बंद नहीं किया जाए।

 स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा लिया जाए।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts