Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS: रायपुर की SBL Energy पर अमेरिकी प्रतिबंध, सूडान को विस्फोटक सप्लाई के आरोप से मचा हड़कंप

अमेरिका का दावा- 200 से ज्यादा खेप भेजीं, कंपनी बोली- सिर्फ 10 औद्योगिक सप्लाई, सैन्य उपयोग से कोई संबंध नहीं अमेरिकी ट्रेजरी के अनुसार SBL Energy ने सूडान की Target Multiactivities Company (TMAC) को वर्ष 2024 से अब तक 200 से अधिक खेप में विस्फोटक और संबंधित सामग्री भेजी। दावा किया गया है कि इनका उपयोग सूडान के गृहयुद्ध से जुड़े नेटवर्क द्वारा किया गया।
Follow on Google News
रायपुर की SBL Energy पर अमेरिकी प्रतिबंध, सूडान को विस्फोटक सप्लाई के आरोप से मचा हड़कंप

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित SBL Energy Limited पर अमेरिका ने गंभीर कार्रवाई करते हुए कंपनी और उसके CEO आलोक चौधरी।समेत आठ व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी वित्त विभाग (US Treasury) का आरोप है कि कंपनी ने सूडान में गृहयुद्ध से जुड़े नेटवर्क को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराई, जबकि कंपनी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी में बुलडोजर एक्शन: 75 परिवारों का पुनर्वास शुरू, विरोध के बीच प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

US Treasury का बड़ा आरोप

अमेरिकी ट्रेजरी के अनुसार SBL Energy ने सूडान की Target Multiactivities Company (TMAC) को वर्ष 2024 से अब तक 200 से अधिक खेप में विस्फोटक और संबंधित सामग्री भेजी। दावा किया गया है कि इनका उपयोग सूडान के गृहयुद्ध से जुड़े नेटवर्क द्वारा किया गया।

कंपनी ने किया खंडन

कंपनी के CEO आलोक चौधरी ने कहा कि SBL Energy केवल भारत सरकार से लाइसेंस प्राप्त औद्योगिक विस्फोटकों का निर्माण करती है, जिनका उपयोग खनन, सड़क, सुरंग और निर्माण कार्यों में होता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में केवल  10 खेप निर्यात की गई हैं और किसी सैन्य संगठन को रक्षा सामग्री नहीं भेजी गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांग्रेस का 'मिशन 2028' शुरू,जिला अध्यक्षों को भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र, समापन में आएंगे पवन खेड़ा

प्रतिबंध का क्या होगा असर?

अमेरिकी प्रतिबंध के तहत SBL Energy और CEO आलोक चौधरी की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं। साथ ही कोई भी अमेरिकी नागरिक, बैंक या कंपनी इनके साथ वित्तीय या व्यावसायिक लेन-देन नहीं कर सकेगी। हालांकि भारत में कंपनी के संचालन पर तत्काल प्रभाव स्पष्ट नहीं है।

सूडान युद्ध से जुड़ा मामला

सूडान में अप्रैल 2023 से सेना (SAF) और अर्धसैनिक बल (RSF) के बीच गृहयुद्ध जारी है। संयुक्त राष्ट्र इसे दुनिया के सबसे गंभीर मानवीय संकटों में गिनता है। अमेरिका का कहना है कि बाहरी नेटवर्क द्वारा हथियार और विस्फोटक की आपूर्ति संघर्ष को लंबा खींच रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन

इन पर लगा प्रतिबंध

अमेरिका के OFAC ने SBL Energy, CEO आलोक चौधरी सहित कुल 8 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें सूडान, पनामा और कोलंबिया से जुड़े कारोबारी और कंपनियां भी शामिल हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts