Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:छग में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच,126 खिलाड़ियों- प्रशिक्षकों का सम्मान,666 को 1.74 करोड़ की पुरस्कार राशि

राष्ट्रीय खेल दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने किया राज्य खेल अलंकरण,156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुला,खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान,राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 126 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। कुल 666 खिलाड़ियों को 1.74 करोड़ से अधिक की पुरस्कार राशि मिली।
छग में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच,126 खिलाड़ियों- प्रशिक्षकों का सम्मान,666 को 1.74 करोड़ की पुरस्कार राशि

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बड़ा सम्मान और प्रोत्साहन दिया। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन वर्षों के लिए 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। वहीं कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि दी गई।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: बिलासपुर में रातभर बवाल के बाद एक्शन, सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू

126 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण

राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मैदान में खिलाड़ी का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि इससे पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ता है।

666 खिलाड़ियों को 1.74 करोड़ से ज्यादा की राशि

समारोह में राज्य खेल अलंकरण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के अलावा 540 अन्य खिलाड़ियों को भी नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। इस तरह कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

/img/129/1788062268548

ये भी पढ़ें: Bilaspur: भनवारटंक टनल में दिखा हैरान करने वाला नजारा ,आगे-आगे तेंदुआ पीछे-पीछे ट्रेन, VIDEO हुआ वायरल

सरकारी नौकरी की राह खुली, 156 खिलाड़ियों की सूची जारी

खेल प्रतिभाओं के लिए सरकार ने रोजगार के मोर्चे पर भी बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसके बाद इन खिलाड़ियों के लिए शासकीय सेवा में नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं का खेलों को करियर के रूप में अपनाने का भरोसा और मजबूत होगा।

खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों को नई ऊंचाई देने के लिए सरकार पांच मिशन पर काम कर रही है। इनमें मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन प्रमुख है। इस मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने से लेकर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन, खेल अधोसंरचना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था तैयार करना है।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: बिलासपुर पुलिस कस्टडी मौत मामले में CBI की FIR: अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच तेज

नवा रायपुर से पंडरापाट तक बन रहा खेल का मजबूत नेटवर्क

प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने पर भी सरकार का फोकस है। मुख्यमंत्री के मुताबिक कुनकुरी, रायगढ़ और रायपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं। वहीं नवा रायपुर में लगभग 67 करोड़ रुपये की लागत से तीरंदाजी अकादमी बनाई जा रही है। पहाड़ी कोरवा समुदाय की प्राकृतिक तीरंदाजी प्रतिभा को निखारने के लिए पंडरापाट में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तीरंदाजी अकादमी विकसित की जा रही है।

बस्तर ओलंपिक बना आदिवासी युवाओं की ताकत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की खेल प्रतिभाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और प्रशिक्षण देने की है। बस्तर ओलंपिक के पहले आयोजन में 1 लाख 65 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था। दूसरे वर्ष यह संख्या बढ़कर 3 लाख 91 हजार तक पहुंच गई। सरकार के मुताबिक यह आंकड़ा बस्तर के युवाओं में खेलों को लेकर बढ़ते उत्साह और सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।

/img/129/1788062280204

ये भी पढ़ें: Raipur: रक्षाबंधन पर मातम,बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा भाई खारुन नदी में डूबा,तलाश जारी

सरगुजा ओलंपिक से लेकर Tribal Games तक बड़ा प्लेटफॉर्म

छत्तीसगढ़ में सरगुजा ओलंपिक के जरिए भी स्थानीय खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन भी किया गया। सरकार का दावा है कि इन आयोजनों के जरिए ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचानने के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धा और प्रशिक्षण का बेहतर वातावरण मिल रहा है।

 छत्तीसगढ़ की बेटियां भी बड़े मंच पर

उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बिलासपुर खेल अकादमी की गीता यादव और मधु सिदार के एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

/img/129/1788062286788

ये भी पढ़ें: Raipur: शीतकालीन सत्र में UCC पर बड़ा दांव,छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता का बिल होगा पेश

देश में खेलों के लिए बना सकारात्मक माहौल

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी विभिन्न खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

किन पुरस्कारों से नवाजे गए खिलाड़ी?

राज्य खेल अलंकरण समारोह में तीन वर्षों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

इनमें प्रमुख रूप से—

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

शहीद विनोद चौबे सम्मान

मुख्यमंत्री ट्रॉफी

शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Raipur: नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान

 2023-24 के प्रमुख सम्मान

वर्ष 2023-24 में फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग, नेटबॉल, सॉफ्टबॉल, पैरा स्विमिंग, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, पैरा जूडो, शूटिंग, टेबल टेनिस, हॉकी और तैराकी समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ट्रॉफी सीनियर वर्ग में बिलासपुर की पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग टीम को प्रदान की गई।

2024-25 में भी कई खिलाड़ियों का सम्मान

वर्ष 2024-25 में वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, फेंसिंग, तैराकी, नेटबॉल, पैरा एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, वुशू, शूटिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती और पैरा स्विमिंग समेत कई खेलों के खिलाड़ियों को अलंकरण प्रदान किए गए। इस वर्ष मुख्यमंत्री ट्रॉफी सीनियर महिला वर्ग की बिलासपुर तीरंदाजी टीम को मिली।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर एयरपोर्ट निजी हाथों में, 50 साल का ऑपरेशन, बढ़ सकती हैं सुविधाएं और यात्रियों की लागत

2025-26 में नई खेल प्रतिभाओं को सम्मान

वर्ष 2025-26 के पुरस्कारों में आर्चरी, फुटबॉल, फेंसिंग, बैडमिंटन, कबड्डी, सॉफ्ट टेनिस, नेटबॉल, पैरा एथलेटिक्स, शूटिंग, एथलेटिक्स, वुशू, खो-खो, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, जूडो, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, पैरा स्विमिंग और हॉकी सहित कई खेल शामिल रहे। मुख्यमंत्री ट्रॉफी सीनियर महिला तीरंदाजी टीम और जूनियर बालिका सॉफ्ट टेनिस टीम को प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें: Raipur: IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पहली हॉकी लीग, 6 टीमें भिड़ेंगी, स्थापना दिवस पर होगा फाइनल

सरकार का फोकस—प्रतिभा से मेडल तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं है। प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन, बेहतर खेल अधोसंरचना और बड़े मंचों तक पहुंच—इन सभी क्षेत्रों को एक साथ मजबूत किया जा रहा है। सरकार की योजना है कि छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करें।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts