Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कवर्धा में 2 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, फिल्मी अंदाज में कंटेनर में बना रखा था सीक्रेट चेंबर

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चिल्फी पुलिस ने NH-30 पर कंटेनर से 407 किलो 330 ग्राम गांजा जब्त किया है। तस्करों ने ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर बनाया था। ओडिशा से यूपी जा रही खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने कुल 2.29 करोड़ रुपये का माल जब्त किया। ड्राइवर सीट के ऊपर छिपाकर रखे थे 192 पैकेट, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा,पुलिस ने ट्रक समेत 2.29 करोड़ का माल पकड़ा
कवर्धा में 2 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, फिल्मी अंदाज में कंटेनर में बना रखा था सीक्रेट चेंबर

रायपुर/कवर्धा: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कबीरधाम जिले में चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कंटेनर में ड्राइवर सीट के ऊपर बाकायदा गोपनीय चेंबर बना रखा था। इसी में गांजे के 192 पैकेट छिपाकर रखे गए थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीक्रेट चेंबर ने खोला तस्करी का राज

पुलिस के मुताबिक, चिल्फी पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली। शुरुआत में ट्रक में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन बारीकी से जांच करने पर ड्राइवर सीट के ऊपर विशेष रूप से बनाया गया गोपनीय चेंबर दिखाई दिया।

/img/129/1795529418691

संबंधित खबर: बालोद में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़,ओडिशा से चल रहा था नेटवर्क,138 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी घेरे में

192 पैकेट में छिपाया था 407 किलो गांजा

पुलिस ने चेंबर की तलाशी ली तो उसके अंदर 192 पैकेटों में गांजा भरा हुआ मिला। तौल कराने पर कुल वजन 407 किलो 330 ग्राम निकला। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।

गांजा, कंटेनर और मोबाइल समेत 2.29 करोड़ की जब्ती

इस कार्रवाई में पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, गांजा, वाहन और मोबाइल सहित कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

ओडिशा से यूपी पहुंचाई जा रही थी खेप

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की सप्लाई किसके इशारे पर की जा रही थी और इस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

संबंधित खबर: महासमुंद जेल से फिल्मी अंदाज में 4 कैदी हुए फरार, पांचवां दीवार से गिरा तो पकड़ा गया

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, नेटवर्क की तलाश तेज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क, गांजे के स्रोत और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts