Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान

प्रभारी-सहप्रभारियों की नियुक्ति से तेज हुई चुनावी तैयारी, निगम-पालिका और नगर पंचायतों में संगठन ने कसी कमर, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। बीरगांव, भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा, खैरागढ़, सारंगढ़, बैकुण्ठपुर, बस्तर और बीजापुर सहित कई निकायों में नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान

प्रेम कुमार,रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को और धार दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी ने विभिन्न नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। नई जिम्मेदारियों के जरिए पार्टी ने स्थानीय चुनावी रणनीति, संगठन समन्वय और जमीनी प्रबंधन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Bilaspur: बिलासपुर पुलिस कस्टडी मौत मामले में CBI की FIR: अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच तेज

BJP ने खोला चुनावी मोर्चा

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अलग-अलग क्षेत्रों में नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए चुनावी नेटवर्क सक्रिय कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं को प्रभारी बनाया गया है, जबकि सहप्रभारियों को भी स्थानीय स्तर पर संगठन के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

/img/129/1787803483668

बीरगांव में सौरभ सिंह को कमान

नगर निगम बीरगांव (रायपुर) के लिए सौरभ सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। भावना बोहरा और कमल गर्ग को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम के जरिए क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को गति देने की कवायद होगी।

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में गांजा तस्करी पर DRI का बड़ा शिकंजा, पाइप की आड़ में 250 किलो गांजा जब्त

भिलाई में भूपेन्द्र सवन्नी पर भरोसा

नगर निगम भिलाई (दुर्ग) में भूपेन्द्र सवन्नी को प्रभारी बनाया गया है। लक्ष्मी वर्मा और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहप्रभारी होंगे। 

रिसाली नगर निगम की जिम्मेदारी अनुराग सिंह देव को दी गई है, जबकि श्वेता शर्मा और आसु चंद्रवंशी सहप्रभारी रहेंगे।

भिलाई-चरौदा और जामुल में भी टीम तैयार

नगर निगम भिलाई-चरौदा में नीलू शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। मीनल चौबे और सूर्यकांत राठौर सहप्रभारी होंगे। 

नगरपालिका जामुल में राजीव अग्रवाल को प्रभारी तथा अलका बाघमारे और अशोक साहू को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Jagdalpur: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप ध्वस्त, हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद

खैरागढ़ से सारंगढ़ तक संगठन की नई जिम्मेदारियां

नगरपालिका खैरागढ़ में लाभचंद बाफना को प्रभारी बनाया गया है। ओमप्रकाश जोशी और किरण साहू सहप्रभारी होंगे। 

नगरपालिका सारंगढ़ में रजनीश सिंह को प्रभारी तथा उमेश अग्रवाल और पूनम सोलंकी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

सरगुजा संभाग में भी चुनावी मोर्चाबंदी

नगर पंचायत प्रेमनगर में ललनप्रताप सिंह प्रभारी होंगे। शकुंतला सिंह पोर्ते और अंबिकेश केशरी सहप्रभारी बनाए गए हैं। 

नगरपालिका बैकुण्ठपुर में बाबूलाल अग्रवाल प्रभारी तथा मंजुषा भगत और डमरू बेहरा सहप्रभारी होंगे। 

नगरपालिका शिवपुरचरचा में अनिल केशरवानी को प्रभारी, जबकि फुलेश्वरी सिंह और रितेश गुप्ता को सहप्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर एयरपोर्ट निजी हाथों में, 50 साल का ऑपरेशन, बढ़ सकती हैं सुविधाएं और यात्रियों की लागत

बस्तर में भी BJP ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

बस्तर क्षेत्र के निकायों के लिए भी पार्टी ने चुनावी टीम घोषित की है। 

नगर पंचायत नरहरपुर में नीलकंठ टेकाम प्रभारी तथा किरण उसेण्डी और प्रीतेश गांधी सहप्रभारी होंगे।

नगर पंचायत कोण्टा में रामाश्रय सिंह को प्रभारी बनाया गया है। संग्राम सिंह राणा और जमुना मांझी सहप्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

बीजापुर के निकायों में भी चुनावी कमान तय

नगर पंचायत भैरमगढ़ में चैतराम अटामी प्रभारी तथा पायल गुप्ता सहप्रभारी नियुक्त की गई हैं। 

नगर पंचायत भोपालपट्नम में जी. वेंकटेश्वर राव को प्रभारी बनाया गया है। दीपक वाजपेयी, मती जानकी कोसा और निवास मुदलियार को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Balod: कांकेर सांसद भोजराज नाग का अनोखा दावा,नींबू काटकर रोक दी बारिश मंच पर ठहाके, CM साय भी नहीं रोक पाए हंसी

चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

भाजपा की ओर से प्रभारी-सहप्रभारियों की नियुक्ति को नगरीय निकाय चुनाव से पहले संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की अहम कवायद माना जा रहा है। इन नेताओं के जरिए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, संगठन की तैयारियों की समीक्षा और चुनावी गतिविधियों को गति देने पर फोकस रहेगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts