Bilaspur: भनवारटंक टनल में दिखा हैरान करने वाला नजारा ,आगे-आगे तेंदुआ पीछे-पीछे ट्रेन, VIDEO हुआ वायरल

टनल के भीतर ट्रैक पर दौड़ता रहा तेंदुआ, पायलट ने धीमी की ट्रेन की रफ्तार; सुरक्षित जंगल की ओर निकला वन्यजीव,बिलासपुर-पेंड्रा रेलवे रूट से वन्यजीव और रेल यातायात से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। पेंड्रा-खोडरी के पास स्थित भनवारटंक टनल के भीतर एक तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर दौड़ता दिखाई दिया। तेंदुआ ट्रेन के आगे काफी दूरी तक दौड़ता रहा और पीछे ट्रेन धीमी गति से आगे बढ़ती रही।
 भनवारटंक टनल में दिखा हैरान करने वाला नजारा ,आगे-आगे तेंदुआ  पीछे-पीछे ट्रेन, VIDEO हुआ वायरल

रायपुर / पेंड्रारोड़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-पेंड्रा रेल रूट पर उस वक्त हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब भनवारटंक टनल के भीतर एक तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे दौड़ता नजर आया। तेंदुए को देखते ही ट्रेन की रफ्तार कम कर दी गई। इस दौरान ट्रेन के पायलट ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Gariyaband: गरियाबंद के नशा मुक्ति केंद्र में हड़कंप, बाथरूम में युवक ने फांसी लगाने की कोशिश, डायल 112 ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान



ट्रेन के आगे दौड़ा तेंदुआ

बिलासपुर-पेंड्रा रेलवे रूट से वन्यजीव और रेल यातायात से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। पेंड्रा-खोडरी के पास स्थित भनवारटंक टनल के भीतर एक तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर दौड़ता दिखाई दिया। तेंदुआ ट्रेन के आगे काफी दूरी तक दौड़ता रहा और पीछे ट्रेन धीमी गति से आगे बढ़ती रही।

टनल में अचानक दिखा वन्यजीव

बताया जा रहा है कि बिलासपुर की ओर से आ रही ट्रेन जैसे ही भनवारटंक टनल में दाखिल हुई, रेलवे ट्रैक के पास तेंदुआ नजर आया। अचानक वन्यजीव को सामने देखकर ट्रेन की गति कम कर दी गई। इसके बाद तेंदुआ ट्रैक पर ही आगे की ओर भागता रहा।

/img/129/1787829388339

यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: दुर्ग नगर निगम में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं अलका बाघमार।

पायलट ने कैमरे में कैद किया पूरा नजारा

तेंदुए के ट्रेन के आगे दौड़ने का पूरा घटनाक्रम ट्रेन के पायलट ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में अंधेरी टनल के भीतर रेलवे ट्रैक पर तेंदुआ दौड़ता दिखाई देता है और उसके पीछे ट्रेन धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आती है।

टनल से बाहर निकला, जंगल की ओर भागा

कुछ दूरी तक रेलवे ट्रैक पर दौड़ने के बाद तेंदुआ भनवारटंक टनल से बाहर निकला और जंगल की तरफ चला गया। टनल के बाहर रेलवे स्टाफ के कुछ लोग भी दिखाई देते हैं। तेंदुए के जंगल की ओर चले जाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, आज राज्य स्तरीय मंथन, शीतकालीन सत्र में आ सकता है विधेयक

बाल-बाल टली अप्रिय घटना

इस पूरे घटनाक्रम में किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी को नुकसान होने की जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रेन चालक की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। तेंदुए के सुरक्षित जंगल की ओर चले जाने के बाद रेल परिचालन आगे जारी रहा।

घने जंगलों से घिरा है भनवारटंक क्षेत्र

भनवारटंक क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है और यहां वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाती रही है। रेलवे ट्रैक और टनल के आसपास वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए ट्रेन चालकों और रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

/img/129/1787829322364

यह भी पढ़ें: Raipur: नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो

तेंदुए और ट्रेन के इस अनोखे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में जिस तरह तेंदुआ ट्रेन के आगे दौड़ता नजर आ रहा है, वह लोगों के लिए कौतूहल और हैरानी का कारण बना हुआ है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts