Raipur:IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पहली हॉकी लीग, 6 टीमें भिड़ेंगी, स्थापना दिवस पर होगा फाइनल

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान और खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। IPL की तर्ज पर प्रदेश में पहली बार छत्तीसगढ़ हॉकी लीग आयोजित की जाएगी। 21 अक्टूबर से प्रस्तावित इस लीग में छह टीमें और कुल 132 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि लीग का भव्य फाइनल छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर को प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें: Raipur: रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा,दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
हॉकी के मैदान में अब होगा लीग का रोमांच
छत्तीसगढ़ में हॉकी प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल देने के लिए पहली बार राज्य स्तरीय हॉकी लीग की शुरुआत होने जा रही है। रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने लीग का शुभारंभ करते हुए इसका ऑफिशियल लोगो जारी किया।

6 टीमें, 132 खिलाड़ी और खिताब की जंग
IPL की तर्ज पर तैयार की गई इस प्रतियोगिता में छह टीमें मैदान में उतरेंगी। इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटंस शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 22 खिलाड़ी होंगे, यानी कुल 132 खिलाड़ी लीग का हिस्सा बनेंगे।
ये भी पढ़ें: Raipur: HC ने जारी की छत्तीसगढ़ में सांसद- विधायकों के लंबित क्रिमिनल केस की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट
अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा टैलेंट को मौका
लीग की खासियत यह होगी कि इसमें राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रदेश के राज्य स्तरीय और जूनियर खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे युवा खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉकी का महासंग्राम
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के मुकाबले संभावित तौर पर 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट फॉर्मेट में होगी। लीग के मुकाबलों के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और फिर खिताबी मुकाबले में चैंपियन का फैसला होगा।
ये भी पढ़ें: Bilaspur: अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला से युवक की मौत,
स्थापना दिवस पर चैंपियन का ऐलान
लीग का सबसे बड़ा आकर्षण इसका प्रस्तावित फाइनल होगा। 1 नवंबर, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर प्रतियोगिता का भव्य समापन प्रस्तावित है। यानी राज्य के स्थापना दिवस पर हॉकी के रोमांच के साथ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का भी उत्सव देखने को मिलेगा।

अरुण साव बोले,प्रतिभाओं को चाहिए बड़ा मंच
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत इन प्रतिभाओं को पहचानने, अवसर देने और उन्हें बेहतर तरीके से तराशने की है। हॉकी लीग के जरिए खिलाड़ियों को प्रोफेशनल वातावरण में अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Kawardaha: पालकी यात्रा में मचा बवाल, युवक की लात-घूसों से पिटाई, 5 नाबालिग हिरासत में
सिर्फ लीग नहीं, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस
सरकार का लक्ष्य इस आयोजन को केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित रखना नहीं है। नियमित खेल आयोजनों के जरिए स्टेडियम और अन्य खेल अधोसंरचनाओं का बेहतर उपयोग और रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: kanker: कांकेर के जंगल में जवानों का बड़ा ऑपरेशन, जमीन के नीचे मिला नक्सलियों का हथियार डंप
चलो रे संगी, हॉकी खेलबो बनेगा नया संदेश
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का टैगलाइन “चलो रे संगी, हॉकी खेलबो” रखा गया है। स्थानीय बोली और संस्कृति से जुड़ा यह संदेश प्रदेश में हॉकी के प्रति नए उत्साह को बढ़ाने की कोशिश है। लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेशनल तरीके से अपनी पहचान बना सकें।





















