Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:75% तक माफ होगा पुराना बिजली बिल! छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी राहत, 30 जून के बाद खत्म हो जाएगा मौका

15 लाख बकायादार उपभोक्ताओं के लिए आखिरी मौका, सिर्फ 'मोर बिजली ऐप' पर रजिस्ट्रेशन कर मिलेगा 75% तक सरचार्ज में फायदा छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना के तहत पुराने बिजली बिलों पर 75 प्रतिशत तक की छूट पाने का सुनहरा अवसर अब अंतिम चरण में है। पात्र उपभोक्ताओं को 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से मोर बिजली ऐप पर पंजीयन कराना होगा। इसके बाद योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
75% तक माफ होगा पुराना बिजली बिल! छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी राहत, 30 जून के बाद खत्म हो जाएगा मौका

RAIPUR NEWS। अगर आपके घर का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना के तहत पुराने बिजली बिलों पर 75 प्रतिशत तक की बड़ी राहत दी जा रही है, लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए अब केवल 30 जून तक का ही समय बचा है। तय तारीख के बाद यह मौका खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 16 करोड़ की नई सड़क 2 महीने में उखड़ी, खारुन ओवरब्रिज पर बारिश ने खोली निर्माण की पोल

बड़ी राहत योजना

छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना के तहत पुराने बिजली बिलों पर 75 प्रतिशत तक की छूट पाने का सुनहरा अवसर अब अंतिम चरण में है। पात्र उपभोक्ताओं को 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से मोर बिजली ऐप पर पंजीयन कराना होगा। इसके बाद योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नवा रायपुर टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट का भूमिपूजन, 235 करोड़ का निवेश; 4,650 लोगों को मिलेगा रोजगार।

15 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

बिजली वितरण कंपनी के अनुसार प्रदेश में करीब 15 लाख एपीएल, बीपीएल और पात्र कृषि श्रेणी के उपभोक्ता इस योजना के दायरे में हैं। इनमें से अब तक 8 लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीयन करा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का लगभग 52 प्रतिशत है।

719 करोड़ रुपये का बकाया

योजना में शामिल उपभोक्ताओं पर कुल 719 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। सरकार का उद्देश्य सरचार्ज और बकाया राशि में राहत देकर उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना और बिजली कंपनी की लंबित राशि की वसूली तेज करना है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनी 5 सदस्यीय समिति

75 करोड़ रुपये की वसूली

रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव सहित कई क्षेत्रों से समाधान योजना के तहत अब तक करीब 75 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा हो चुकी है।

30 जून के बाद बंद हो जाएगा मौका

बिजली कंपनी ने पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। 30 जून से पहले मोर बिजली ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर योजना का लाभ लें। अधिकारियों का मानना है कि अंतिम दिनों में पंजीयन की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नशेड़ी दूल्हे' को दुल्हन का करारा जवाब: शादी से किया इनकार, जड़े थप्पड़, बिना दुल्हन लौटी बारात।

एमडी ने क्या कहा?

बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर ने बताया कि 5 मार्च 2026 से समाधान योजना लागू की गई है। योजना के तहत बीपीएल, अशासकीय निम्न दाब घरेलू तथा कृषि श्रेणी के उन उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है जिनका 31 मार्च 2023 तक का बिजली बिल बकाया है। सरचार्ज में छूट की गणना वर्तमान माह के देयक के आधार पर की जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts