CG NEWS:75% तक माफ होगा पुराना बिजली बिल! छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी राहत, 30 जून के बाद खत्म हो जाएगा मौका
छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की समाधान योजना के तहत पुराने बिजली बिलों पर 75 प्रतिशत तक की छूट का लाभ लेने के लिए अब केवल 30 जून तक का समय बचा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से मोर बिजली ऐप पर पंजीयन कराना होगा। राज्य में लगभग 15 लाख उपभोक्ता इस योजना के दायरे में हैं, जिनमें से 8 लाख से अधिक लोग अब तक आवेदन कर चुके हैं। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार योजना में शामिल उपभोक्ताओं पर कुल 719 करोड़ रुपये का बकाया है।
Prem Nirmalkar
26 Jun 2026



























