CG NEWS: नवा रायपुर टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट का भूमिपूजन, 235 करोड़ का निवेश; 4,650 लोगों को मिलेगा रोजगार।

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर को देश के नए टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। 81 एकड़ में विकसित हो रहे आधुनिक टेक्सटाइल पार्क में शुक्रवार को पहली औद्योगिक यूनिट का भूमिपूजन किया गया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड यहां 235 करोड़ रुपये का निवेश कर गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना से करीब 4,650 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इसे राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक शुरुआत बताया।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट; दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कई मार्ग प्रभावित।
नवा रायपुर टेक्सटाइल पार्क में पहला औद्योगिक निवेश
नवा रायपुर में विकसित हो रहे टेक्सटाइल पार्क में पहली विनिर्माण इकाई का भूमिपूजन किया गया। स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड 235 करोड़ रुपये के निवेश से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। यह परियोजना राज्य के वस्त्र उद्योग को नई दिशा देने के साथ हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।
4,650 युवाओं को मिलेगा रोजगार
इस यूनिट के शुरू होने से लगभग 4,650 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी बच्चों के परिधान और निट गारमेंट्स का निर्माण करेगी, जिनका निर्यात यूरोप और अमेरिका के बाजारों में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनी 5 सदस्यीय समिति
उद्योग मंत्री बोले- घर के पास मिलेगा रोजगार
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री **लखन लाल देवांगन** ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग केवल औद्योगिक विकास नहीं बल्कि हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का माध्यम बनेगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को अपने ही राज्य में रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि पलायन कम हो और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत बने।
ओ.पी. चौधरी का दावा- बनेगा नया टेक्सटाइल हब
आवास एवं पर्यावरण मंत्री **ओ.पी. चौधरी** ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश का नया टेक्सटाइल हब बनाया जाएगा। निवेशकों को बिजली, पानी, सड़क, लॉजिस्टिक्स और अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे राज्य निवेश के लिए पहली पसंद बने।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: नशेड़ी दूल्हे' को दुल्हन का करारा जवाब: शादी से किया इनकार, जड़े थप्पड़, बिना दुल्हन लौटी बारात।
81 एकड़ में विकसित हो रहा आधुनिक टेक्सटाइल पार्क**
नवा रायपुर का टेक्सटाइल पार्क 81 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। यहां टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, टेक्निकल टेक्सटाइल और सहायक उद्योगों के लिए विभिन्न आकार के भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। पार्क में सड़क, बिजली, जलापूर्ति, ड्रेनेज, ईटीपी, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, प्रशासनिक भवन और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
445 करोड़ निवेश, 11 हजार से ज्यादा रोजगार
स्विफ्ट टेक्सटाइल्स के अलावा पुनीत क्रिएशन्स और दृष्टि डिजाइन्स एलएलपी को भी भूखंड आवंटित किए गए हैं। तीनों कंपनियों का कुल प्रस्तावित निवेश लगभग 445 करोड़ रुपये है, जिससे 11 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: राजनांदगांव में 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़, आदेश्वर ट्रेड लिंक का संचालक गिरफ्तार
नई औद्योगिक नीति से मिल रहा बड़ा लाभ
छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में टेक्सटाइल एवं रेडीमेड गारमेंट उद्योग को थ्रस्ट सेक्टर घोषित किया गया है। सरकार महिला कर्मचारियों पर प्रति माह 6,000 रुपये तथा पुरुष कर्मचारियों पर 5,000 रुपये तक रोजगार सहायता पांच वर्षों तक देने का प्रावधान कर चुकी है। इससे राज्य देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश केंद्रों में शामिल हो रहा है।
18 महीनों में 8 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव
नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद पिछले 18 महीनों में राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से 1.60 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। टेक्सटाइल के साथ डेटा सेंटर, आईटी, फार्मा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी बड़े निवेश आए हैं।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिव अंकित आनंद, प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार, स्विफ्ट टेक्सटाइल्स की रेवती गांधी, रमेश कृष्णन, विष्णु निरंजन, सेल्वा कुमार सहित उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।












