🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS:नशेड़ी दूल्हे' को दुल्हन का करारा जवाब: शादी से किया इनकार, जड़े थप्पड़, बिना दुल्हन लौटी बारात।

जांजगीर-चांपा में शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, युवती ने कहा- नशेड़ी से नहीं करूंगी शादी, पुलिस ने किया सम्मानित, बनी नशा मुक्ति अभियान की यूथ आइकन।कोसमंदा गांव में रहने वाली मुस्कान प्रधान की शादी खोखरा गांव निवासी संत कुमार से तय हुई थी। 23 जून को बारात पूरे उत्साह के साथ दुल्हन के घर पहुंची, लेकिन द्वार पूजा के दौरान दूल्हे की हालत देखकर माहौल बदल गया।
Follow on Google News
नशेड़ी दूल्हे' को दुल्हन का करारा जवाब: शादी से किया इनकार, जड़े थप्पड़, बिना दुल्हन लौटी बारात।

PREM KUMAR, JANJGIR CHAMPA । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन ने शराब के नशे में पहुंचे दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे की हालत देखकर युवती ने विरोध जताया और थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के लौट गई। युवती के साहस की सराहना करते हुए पुलिस ने उसे सम्मानित किया और नशा मुक्ति अभियान का यूथ आइकन भी बनाया।

CG NEWS: राजनांदगांव में 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़, आदेश्वर ट्रेड लिंक का संचालक गिरफ्तार

नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ दी शादी

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र स्थित कोसमंदा गांव में रहने वाली मुस्कान प्रधान की शादी खोखरा गांव निवासी संत कुमार से तय हुई थी। 23 जून को बारात पूरे उत्साह के साथ दुल्हन के घर पहुंची, लेकिन द्वार पूजा के दौरान दूल्हे की हालत देखकर माहौल बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

नशेड़ी से शादी नहीं करूंगी' कहकर जड़े थप्पड़

दूल्हे की हालत की जानकारी मिलते ही मुस्कान ने साफ शब्दों में शादी करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह शराब के नशे में रहने वाले व्यक्ति के साथ अपना भविष्य नहीं बना सकती। विरोध के दौरान उसने दूल्हे को थप्पड़ भी जड़ दिए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई।

दोनों पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुल्हन के फैसले के बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

पुलिस ने किया सम्मान, बनी यूथ आइकन

घटना की जानकारी मिलने पर जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुस्कान और उसके परिवार की सराहना की। उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुस्कान को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का यूथ आइकन बनाया गया।

5 हजार रुपये मानदेय पर मिलेगी जिम्मेदारी

पुलिस विभाग ने मुस्कान को महिला परिवार परामर्श केंद्र में प्रतिमाह 5 हजार रुपये मानदेय पर कार्य देने की घोषणा की है। इसके अलावा समाजसेवियों से उसकी आगे की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील भी की गई है।

CG NEWS: राजधानी में Blinkit पर निगम का बड़ा एक्शन: बिना कम्प्लीशन सर्टिफिकेट चल रहा था वेयरहाउस, किया गया सील।

समाज के लिए बना प्रेरणादायक संदेश

इस घटना ने समाज में एक बड़ा संदेश दिया है कि नशे जैसी बुराई को किसी भी रिश्ते से ऊपर नहीं रखा जा सकता। मुस्कान के साहसिक फैसले की सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय लोगों तक जमकर सराहना हो रही है। पुलिस का मानना है कि यह कदम युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts