Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: 16 करोड़ की नई सड़क 2 महीने में उखड़ी, खारुन ओवरब्रिज पर बारिश ने खोली निर्माण की पोल

मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं हुई, पुल पर भरा पानी बना सड़क टूटने की वजह; रोजाना 1.50 लाख वाहन चालक परेशान रायपुर के व्यस्त खारुन ओवरब्रिज पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च कर हाल ही में सड़क का नवीनीकरण किया गया था। लेकिन निर्माण के महज दो महीने बाद ही सड़क कई स्थानों पर उखड़ गई है। इससे निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
16 करोड़ की नई सड़क 2 महीने में उखड़ी, खारुन ओवरब्रिज पर बारिश ने खोली निर्माण की पोल

PREM KUMAR RAIPUR। रायपुर के खारुन ओवरब्रिज पर 16 करोड़ रुपये की लागत से दो महीने पहले बनाई गई नई सड़क पहली ही बारिश में उखड़ गई। ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और रखरखाव में लापरवाही के कारण पुल पर पानी जमा हुआ, जिससे कई स्थानों पर सड़क टूट गई। अब रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले करीब डेढ़ लाख वाहन चालकों को गड्ढों और धीमी रफ्तार के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: OBC सर्वे में बड़ी गड़बड़ी! आय, संपत्ति और सरकारी योजनाओं का डेटा निकला गलत, आयोग ने जताई नाराजगी

दो महीने में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क

रायपुर के व्यस्त खारुन ओवरब्रिज पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च कर हाल ही में सड़क का नवीनीकरण किया गया था। लेकिन निर्माण के महज दो महीने बाद ही सड़क कई स्थानों पर उखड़ गई है। इससे निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ड्रेनेज सिस्टम बना सबसे बड़ी वजह

जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण के बाद ओवरब्रिज के ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई और मरम्मत नहीं की गई। मानसून की पहली अच्छी बारिश में पानी पुल पर जमा हो गया। लंबे समय तक पानी भरे रहने से नई सड़क की सतह कमजोर हो गई और कई हिस्सों में डामर उखड़ गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के 6,800 निजी स्कूलों को बड़ी राहत: अब बिना अपनी जमीन भी मिलेगी मान्यता, कॉन्ट्रैक्ट मॉडल से पूरी होंगी सुविधाएं

रोजाना डेढ़ लाख वाहन चालक प्रभावित

खारुन ओवरब्रिज रायपुर का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है। इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग 1.50 लाख वाहन गुजरते हैं। सड़क उखड़ने के कारण वाहनों की गति काफी धीमी हो गई है। गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

15 दिन बंद रहा था ओवरब्रिज

मरम्मत कार्य के लिए 1 अप्रैल से पुल की एक लेन बंद कर दी गई थी। करीब 15 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्ट रखा गया। 17 अप्रैल की रात करीब 8:15 बजे पुल को दोबारा वाहनों के लिए खोल दिया गया था। उस समय दावा किया गया था कि रेलिंग, रोड मार्किंग और पेंटिंग जैसे शेष कार्य ट्रैफिक प्रभावित किए बिना पूरे किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: नशेड़ी दूल्हे' को दुल्हन का करारा जवाब: शादी से किया इनकार, जड़े थप्पड़, बिना दुल्हन लौटी बारात।

ठेकेदार को जारी हुए निर्देश

एनएच के कार्यपालन अभियंता (ईई) गोविंद अहिरवार ने कहा कि बारिश का पानी जमा होने से दो-तीन स्थानों पर सड़क खराब हुई है। जल्द सुधार कार्य कराया जाएगा और संबंधित ठेकेदार को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts