Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेरडी में तेंदुए का आतंक: मवेशी कोठे में घुसकर 6 बकरियों को बनाया शिकार, बेलगांव के बाद फिर दहशत

किसान मनोज भक्ते के खेत में बने मवेशी कोठे में तेंदुए ने घुसकर 6 बकरियों का शिकार किया। मौके पर पगमार्क मिले, वन अमला सर्चिंग कर रहा है। पिछले 15 दिनों से लगातार हो रहे हमलों से किसानों में दहशत है।
बेरडी में तेंदुए का आतंक: मवेशी कोठे में घुसकर 6 बकरियों को बनाया शिकार, बेलगांव के बाद फिर दहशत
तेंदुए ने बकरियों का किया शिकार।

 सौंसर। इन दिनों खेत-खलिहानों के साथ ग्रामीण अंचलों में वन्य पशुओं का आतंक देखा जा रहा है। ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र से लगे रिहायशी इलाकों में तेंदुए के आने और बकरियों के शिकार की घटनाएं सामने आने से लोगों में डर का माहौल है। गत दिवस नगर से लगे बेलगांव में हुई घटना के बाद बीती रात बेरडी में भी एक तेंदुए ने मवेशियों के कोठे में घुसकर 6 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। लगातार हो रहे शिकार और हमलों से किसानों और पशुपालकों में दहशत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान मनोज भक्ते के खेत में मवेशियों का कोठा बना हुआ है, जहां तेंदुए ने घुसकर 6 बकरियों को अपना शिकार बनाया। बकरियां यहां बंधी हुई थीं।

वन अमला मौके पर पहुंचा

सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सौंसर के डिप्टी रेंजर इंद्रपाल सिंह कोडापे वन अमले सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। इस संबंध में उपवन मंडल अधिकारी कीर्ति बाला गुप्ता ने बताया कि वन अमले को क्षेत्र में लगातार सर्चिंग के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। तेंदुए के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्र वासियों का कहना है कि पिछले पंद्रह दिनों से तेंदुआ जगह-जगह अपना पालतू जानवरों को मवेशियों को शिकार बन रह वन विभाग इस मामले में ठोस कदम नहीं उठा सका है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts