People's Update
Friday, February 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, February 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    150 से ज्यादा शवों पर किया शोध, नाक के पीछे मिली नई लार ग्रंथि
    व्यापार जगत

    केंद्र सरकार राज्यों के बीच कृषि उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए जल्द लॉन्च करेगी e-NAM 2.0

    Publish Date: 24 Sep 2025, 3:00 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार अब इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (e-NAM) का नया और उन्नत संस्करण e-NAM 2.0 लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्यों और मंडियों के बीच कृषि उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा देना है। मौजूदा समय में ई-एनएएम प्लेटफॉर्म पर अधिकतर व्यापार स्थानीय स्तर यानी एक ही मंडी या राज्य के भीतर तक ही सीमित है। इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत अप्रैल 2016 में की गई थी, लेकिन नौ साल बाद भी राज्यों के बीच कृषि व्यापार का दायरा बेहद छोटा बना हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक ई-एनएएम पर कुल 14.47 लाख करोड़ रुपए के कृषि उत्पादों का व्यापार हुआ है, लेकिन इसमें केवल 76.8 करोड़ रुपए का व्यापार ही देश के विभिन्न राज्यों के बीच हुआ है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, e-NAM 2.0 में कई नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

    ये भी पढ़ें: अंबानी और अडाणी के बीच कच्छ में छिड़ी हरित ऊर्जा का मल्टी-बिलियन डॉलर साम्राज्य हथियाने की जंग

    आसान होगा अंतर-राज्यीय व्यापार 

    इनमें स्वचालित बोली लगाने की प्रणाली, मांग और आपूर्ति का डेटा उपलब्ध कराने की सुविधा, और डिजिटल कॉमर्स से जुड़ी सेवाएं जैसे असेसिंग, लॉजिस्टिक्स और फिनटेक सहायता भी शामिल होंगी। वर्तमान प्लेटफॉर्म पर निजी कंपनियों के जरिए किसानों को गुणवत्ता जांच और परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन नए संस्करण में यह संभव होगा। इससे खासतौर पर अनाज, फल और सब्जियों जैसे उत्पादों का अंतर-राज्यीय व्यापार आसान होगा और किसानों को बेहतर कीमतें मिलेंगी। अधिकारियों ने कहा e-NAM 2.0 का उद्देश्य कृषि उत्पादों के व्यापार को तेज और अधिक पारदर्शी बनाना है। इससे फसल की बर्बादी कम होगी क्योंकि उत्पादों को जल्दी से जल्दी बाजार तक पहुंचाया जा सकेगा और बिचौलियों की भूमिका घटेगी। नया प्लेटफॉर्म उच्चतम सीजन के दौरान भारी मात्रा में लेन-देन को संभालने में सक्षम होगा, ताकि सिस्टम धीमा न पड़े।

    ये भी पढ़ें: ऑनलाइन ट्रेडिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ियों पर सेबी देगी नियमों में ढील, छोटे ब्रोकरों को मिलेगी राहत

    क्यूआर आधारित लॉट ट्रैकिंग सुविधा 

    इसके साथ ही इसमें क्यूआर आधारित लॉट ट्रैकिंग और समय पर नोटिफिकेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। फिलहाल e-NAM प्लेटफॉर्म से 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 1,522 मंडियां जुड़ी हुई हैं। इनमें तमिलनाडु की 213, राजस्थान की 173, गुजरात की 144, महाराष्ट्र की 133, उत्तर प्रदेश की 162 और हरियाणा की 108 मंडियां शामिल हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 17.94 मिलियन किसान, 4,557 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), 2,69,688 व्यापारी और 1,17,590 कमीशन एजेंट पंजीकृत हैं। अभी 238 कृषि और बागवानी उत्पाद ऑनलाइन ई-नीलामी के लिए अधिसूचित किए गए हैं। हालांकि देश में कुल 7,000 के करीब मंडियां हैं, जिनमें से अधिकांश अभी इस प्लेटफॉर्म से नहीं जुड़ी हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में e-NAM पर कुल 80,262 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में मात्र 2% अधिक है। यह दिखाता है कि प्लेटफॉर्म का विकास धीमी गति से हो रहा है और राज्यों के बीच व्यापार का स्तर अभी बहुत कम है।

    ये भी पढ़ें: देश में चिप डिजाइन और फैक्ट्री रोल्स के लिए स्किल्ड वर्कर्स की कमी, कंपनियों ने विदेश से बढ़ाई भर्तियां

    अब तक बेहद सीमित है अंतर्राज्यीय व्यापार

    2022-23 में पहली बार जम्मू-कश्मीर से झारखंड तक सेब का अंतर-राज्यीय व्यापार e-NAM के जरिए हुआ था, लेकिन यह अब भी बहुत सीमित पैमाने पर बना हुआ है। सरकार का मानना है कि e-NAM 2.0 किसानों को अपनी उपज सीधे विभिन्न राज्यों के बाजारों में बेचने का अवसर देगा। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, लॉजिस्टिक चुनौतियों को दूर कर समय और लागत दोनों की बचत होगी। यह कदम कृषि क्षेत्र को डिजिटल और संगठित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा और इसके माध्यम से कृषि व्यापार को अधिक प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी बनाया जा सकेगा। सरकार इस योजना पर तेजी से काम कर रही है। उम्मीद है कि कुछ महीनों में e-NAM 2.0 योजना जमीन पर होगी। इसके शुरू होने से कृषि उत्पादों के लिए एक एकीकृत राष्ट्रीय डिजिटल बाजार का सपना साकार होगा।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    e-NAM 2.0

    agriculture marketing

    inter-state trade

    online trading platform

    farm produce

    Government Initiatives

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    150 से ज्यादा शवों पर किया शोध, नाक के पीछे मिली नई लार ग्रंथि

    AIIMS Bhopal की नई खोज :150 से ज्यादा शवों पर किया शोध, नाक के पीछे मिली नई लार ग्रंथि

    कंटेंट क्रिएटर्स को काम के बदले मिले उचित पैसे, AI काम आसान बना सकती लेकिन 'क्रिएटिविटी' नहीं

    वैष्णव :कंटेंट क्रिएटर्स को काम के बदले मिले उचित पैसे, AI काम आसान बना सकती लेकिन 'क्रिएटिविटी' नहीं

    पत्नी ने 27 साल बाद फैमिली कोर्ट में लगाई तलाक याचिका

    TVK चीफ थलापति विजय पर दुखों का पहाड़!पत्नी ने 27 साल बाद फैमिली कोर्ट में लगाई तलाक याचिका

    आम आदमी रहे तो रहे  कहां? आखिर क्यों बिल्डर्स ने 'अफोर्डेबल हाउसिंग' से खुद को किया दूर!

    real estate changing trends:आम आदमी रहे तो रहे कहां? आखिर क्यों बिल्डर्स ने 'अफोर्डेबल हाउसिंग' से खुद को किया दूर!

    उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व

    सीएम डॉ. मोहन यादव बोले...उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व

    प्रकाश झा की वेब पर दमदार वापसी, नाना पाटेकर बने ‘मा'अत साब’

    Sankalp Teaser :प्रकाश झा की वेब पर दमदार वापसी, नाना पाटेकर बने ‘मा'अत साब’

    ‘चकोर बन’ में पहली बार दबंग रोल में दिखेंगी कीर्ति कुल्हारी

    Kirti Kulhari :‘चकोर बन’ में पहली बार दबंग रोल में दिखेंगी कीर्ति कुल्हारी

    ‘भाई तेरा यार है’ से खास मेन लीड डेब्यू करेंगे राघव जुयाल

    Raghav Juyal :‘भाई तेरा यार है’ से खास मेन लीड डेब्यू करेंगे राघव जुयाल

    एक युवा जो एथलीट, इंजीनियर और साइंटिस्ट हो...दीपिंदर गोयल ने नए स्टार्टअप टैंपल के लिए मांगी ये खूबियां

    एक युवा जो एथलीट, इंजीनियर और साइंटिस्ट हो...दीपिंदर गोयल ने नए स्टार्टअप टैंपल के लिए मांगी ये खूबियां

    प्रियंका की जगह लेंगी

    करण की ‘दोस्ताना 2’ में सिनी शेट्टी बनेंगी नई ‘देसी गर्ल ;प्रियंका की जगह लेंगी

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....