PlayBreaking News

MP Startup Summit :नौकरी छोड़ी, रिस्क लिया, इनोवेशन पर किया भरोसा, अब स्टार्टअप बन गए पहचान

मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट-2026 की शुरुआत रविवार से राजधानी के रवींद्र भवन में शुरू हुई। समिट में शामिल अनेक युवाओं ने अपने स्टार्टअप के बारे में बताया। इन युवाओं ने बताया कि उन्होंने कैसे शुरुआत कर सफलता हासिल की।
Follow on Google News
नौकरी छोड़ी, रिस्क लिया, इनोवेशन पर किया भरोसा, अब स्टार्टअप बन गए पहचान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    संतोष चौधरी, भोपाल। सुरक्षित नौकरी, तय वेतन,  अधिकांश युवाओं के सपने यहीं तक सिमट जाते हैं। लेकिन, प्रदेश के कुछ युवाओं ने इस तयशुदा राह को छोड़कर जोखिम का रास्ता चुना। राजधानी के रवींद्र भवन में शुरू हुई दो दिवसीय मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट-2026 में पहुंचे ऐसे ही युवाओं की कहानियां बताती हैं कि हौसला बड़ा हो, तो अस्थिरता भी अवसर बन जाती है। प्रदेशभर से आए युवाओं में बड़ी समानता यही है कि इन्होंने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर अपने विचारों पर भरोसा किया। आज ये युवा न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार और समाधान तैयार कर रहे हैं। इन युवाओं की कहानियां बताती हैं कि नौकरी छोड़ना अंत नहीं, शुरुआत हो सकती है। पीपुल्स समाचार ने ऐसे ही कुछ युवाओं से चर्चा की...

    अपनी थाली : 4 ऑर्डर से 250 थालियों का सफर

    Uploaded media

    भोपाल की कशिश सोनारे और उनके साथी वीरेंद्र मेहरा और भारत कुशवाह के साथ आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़कर मार्च 2025 में डिजिटल टिफिन सर्विस प्लेटफॉर्म 'अपनी थाली' शुरू किया। पहले दिन सिर्फ 4 बुकिंग मिलीं, लेकिन आज रोजाना 250 से ज्यादा लोग उनकी सेवा ले रहे हैं। उनका लक्ष्य रोजाना 1000 लोगों से तक टिफिन पहुंचाना है।

    थ्रू जीन सीड : किसानी के अनुभव से करोड़ों का कारोबार

    Uploaded media

    इंदौर के चंद्रकांत धाकड़ ने बीज कंपनी की नौकरी छोड़कर जून 2024 में स्टार्टअप 'थ्रू जीन सीड' की शुरुआत की। कृषि परिवार से जुड़े होने से उन्होंने किसानों की समस्याओं को समझा और उन्हें समाधान में बदला। 10 लाख रुपए की पूंजी से शुरू यह स्टार्टअप महज 18 महीनों में 1.08 करोड़ रुपए के टर्नओवर तक पहुंच गया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें समिट में बेस्ट यंग स्टार्टअप अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवॉर्ड उन्हें मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सोमवार को देंगे।

    क्यूरो टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट : मरीज की परेशानी से जन्मा प्लेटफॉर्म

    Uploaded media

    भोपाल के डॉ. पंकज सिंह ने मरीजों की परेशानी कम करने के लिए 'क्यूरो टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट' नाम का मेडिकल सोशल प्लेटफॉर्म शुरू किया। आज उनकी 11 सदस्यीय टीम भोपाल में अस्पतालों, क्लीनिकों से जुड़कर सेवाएं दे रही है।

    गो नारी : महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर

    Uploaded media

    इंदौर के अंकित सेन ने एचआर की नौकरी छोड़कर महिलाओं के लिए विशेष राइड सर्विस 'गो नारी' शुरू की। इसमें राइडर भी महिलाएं ही हैं। अभी ट्रायल फेज में रोजाना 100 महिलाएं इस सेवा का उपयोग कर रही हैं, लक्ष्य रोज एक हजार राइड का है।

    आगर जिले के संतरे को दुनिया तक पहुंचाया

    Uploaded media

    आगर जिले के दुर्गेश सिंह चौहान ने अपने जिले की पहचान बने संतरे को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का सपना देखा। 20 लाख रुपए की पूंजी से शुरू हुआ उनका स्टार्टअप अब जापान, कोरिया और एशियाई देशों की ओर बढ़ रहा है। उनका लक्ष्य अगले 10 वर्षों में 100 करोड़ रुपए का कारोबार खड़ा करना है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts