Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Wimbledon 2025: यानिक सिनर बने चैंपियन, अल्कराज से लिया फ्रेंच ओपन फाइनल के हार का बदला; विंबलडन जीतने वाले पहले इटालियन खिलाड़ी

Wimbledon 2025: यानिक सिनर बने चैंपियन, अल्कराज से लिया फ्रेंच ओपन फाइनल के हार का बदला; विंबलडन जीतने वाले पहले इटालियन खिलाड़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने विंबलडन ओपन 2025 का खिताब जीतकर टेनिस इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। रविवार को खेले गए पुरुष एकल फाइनल मुकाबले में सिनर ने स्पेन के कार्लोस अल्कराज को चार सेटों तक चले मुकाबले में 4–6, 6–4, 6–4, 6–4 से हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीत लिया। इसके साथ ही वह विंबलडन पुरुष एकल जीतने वाले पहले इटालियन खिलाड़ी भी बन गए।

    फ्रेंच ओपन की हार का लिया बदला

    इस खिताबी जीत के साथ ही यानिक सिनर ने फ्रेंच ओपन 2025 फाइनल में अल्कराज के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया। 8 जून को पेरिस में खेले गए उस ऐतिहासिक मुकाबले में सिनर ने शुरुआती दो सेट जीतने के बावजूद 5 घंटे 29 मिनट तक चले मैराथन मैच में अल्कराज से हार झेली थी। वह मुकाबला रोलां गैरो के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल था।

    अल्कराज ने ली बढ़त, सिनर ने मारी बाजी

    फाइनल की शुरुआत अल्कराज के पक्ष में रही। उन्होंने पहला सेट 6-4 से जीतकर दबाव बनाया। लेकिन इसके बाद सिनर ने तीनों सेट लगातार 6-4, 6-4, 6-4 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। खास बात ये रही कि सिनर ने हर सेट में एक बार अल्कराज की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस पर नियंत्रण रखते हुए सेट जीतते गए।

    परिवार की मौजूदगी में भावुक हुए सिनर

    खिताब जीतने के बाद भावुक हुए सिनर ने कहा, “यह पल मेरे लिए बेहद खास है। मेरे माता-पिता और भाई स्टेडियम में मौजूद थे, ये मेरे जीवन का सबसे सुंदर अनुभव है। कार्लोस एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ खेलना हमेशा कठिन होता है, लेकिन कोर्ट के बाहर हमारी दोस्ती गहरी है।”

    अल्कराज ने दी बधाई

    हारने के बाद अल्कराज ने खेल भावना का परिचय देते हुए सिनर को बधाई दी। उन्होंने कहा, “फाइनल में हारना हमेशा कठिन होता है, लेकिन यानिक ने जिस तरह का टेनिस खेला, वो इस खिताब के पूरे हकदार हैं। पिछले दो हफ्तों में उन्होंने लंदन में शानदार प्रदर्शन किया है।”

    अब करियर ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर

    इस जीत के साथ ही यानिक सिनर अब करियर ग्रैंड स्लैम से केवल एक कदम दूर हैं। उन्होंने पहले ही ऑस्ट्रेलियन ओपन, यूएस ओपन और अब विंबलडन अपने नाम कर लिए हैं। अब उनकी निगाहें 2026 के फ्रेंच ओपन पर टिकी होंगी, जिसे जीतकर वह इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार हो सकते हैं।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Latest Posts