Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BSNL का सबसे सस्ता प्लान :7.66 रु में रोज 3 GB डेटा, 100 SMS के साथ फ्री कॉलिंग और टीवी चैनल्स का एक्सेस भी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें रोज 3GB डेटा के साथ 100 फ्री SMS और 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी अधिकारियों का दावा है कि यह सबसे सस्ता प्लान है।
7.66 रु में रोज 3 GB डेटा, 100 SMS के साथ फ्री कॉलिंग और टीवी चैनल्स का एक्सेस भी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL सस्ते और लंबे वैलिडिटी वाले प्लानों के जरिए बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। बढ़ती कीमतों के बीच BSNL किफायती प्लान पेश कर ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटा है। केंद्र सरकार से मिले बड़े बजट समर्थन के बाद कंपनी अपने नेटवर्क और सेवाओं को विस्तार देने में लगी है। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में BSNL के साथ लाखों नए यूजर्स जुड़े हैं। कंपनी अब ऐसे प्लान ला रही है, जो कम कीमत में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी का लाभ दे रहे हैं।

    सालभर वैलिडिटी वाला किफायती प्लान

    BSNL ने हाल ही में 2799 रुपए का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो यूजर्स के लिए खास आकर्षण बनकर सामने आया है। इस प्लान में ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा और 100 फ्री एसएमएस का लाभ दिया जाता है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिससे ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें BiTV का फ्री एक्सेस भी है। इससे ग्राहक 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल मुफ्त में देख सकते हैं।

    Bharat Connect 26 प्लान भी बना विकल्प

    BSNL ने यूजर्स के लिए 2626 रुपए का एक और नया प्लान पेश किया है, जिसे Bharat Connect 26 नाम दिया गया है। इस प्लान में भी पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जाती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.6GB डेटा और 100 फ्री एसएमएस का लाभ मिलता है। लंबी वैलिडिटी और पर्याप्त डेटा सुविधा के कारण यह प्लान भी यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभरा है।

    सस्ते प्लानों से बढ़ रही लोकप्रियता

    सरकार की ओर से वित्तीय मदद मिलने के बाद BSNL अपने नेटवर्क विस्तार और सेवा गुणवत्ता सुधार पर तेजी से काम कर रहा है। BSNL कम कीमत में ज्यादा लाभ देने की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में यूजर्स BSNL की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाले समय में कंपनी और नए किफायती प्लान पेश कर सकती है, जिससे टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts