कोलकाता में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग :काठमांडू से इस्तांबुल उड़ान भर रहा था प्लेन, इंजन में हुआ शॉर्ट सर्किट

ATC ने बिना देरी किए रनवे को खाली कराया और फायर ब्रिगेड समेत सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। तय प्रोटोकॉल के तहत पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
Follow on Google News
काठमांडू से इस्तांबुल उड़ान भर रहा था प्लेन, इंजन में हुआ शॉर्ट सर्किट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता। इंजन से धुआं निकलने की आशंका के चलते काठमांडू से इस्तांबुल जा रही एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जरूरी उठाए गए इस कदम के बाद विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    जहां लैंडिंग के तुरंत बाद विमान को जांच के लिए भेज दिया गया है और तकनीकी टीम संभावित खराबी की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है और यात्रियों को किसी तरह की चोट नहीं आई है।

    कुल 236 यात्री थे सवार

    जानकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 236 यात्री सवार थे और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। फ्लाइट को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के विमान की फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कैप्टन ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका की सूचना दी थी। इसके बाद सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए।

    जांच में जुटी तकनीकि टीम

    विमान दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर एयरपोर्ट पर उतरा। फिलहाल विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही रखा गया है और तकनीकी टीम द्वारा उसकी गहन जांच की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं बताया गया है। हालांकि असल कारण क्या है वे जांच के बाद ही सामने आएंगे। पिछले लंबे समय से विमानों में  तकनीकि समस्या की शिकायतें लगातार बढ़ रही है। 

    आखिर क्यों उठाया गया इमरजेंसी लैंडिग का फैसला

    विमान के इंजन में आग लगने की आशंका को उड्डयन क्षेत्र में सबसे गंभीर आपात स्थितियों में गिना जाता है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

    ATC ने बिना देरी किए रनवे को खाली कराया और फायर ब्रिगेड समेत सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। तय प्रोटोकॉल के तहत पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इसके बाद विमान को अत्यधिक सतर्कता के साथ रनवे पर सुरक्षित उतार लिया गया। त्वरित कार्रवाई और समन्वय के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts