Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्कूली बच्चों का मीडिया एक्सप्लोर:PIMS में प्रिंट और डिजिटल की दुनिया देख चौंके छात्र

भोपाल के स्कूल के छात्रों ने पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज (PIMS) का दौरा किया और मीडिया की दुनिया के राज़ देखे। उन्होंने प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खबरें कैसे तैयार होती हैं, इसे समझा और प्रिंटिंग प्रेस में अखबार छपने की पूरी प्रक्रिया देखी।
PIMS में प्रिंट और डिजिटल की दुनिया देख चौंके छात्र
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के नरेला शंकरी स्ठित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र हाल ही में पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज (PIMS) पहुंचे। यह दौरा छात्रों के लिए खास था क्योंकि उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के काम करने के तरीके को नजदीक से देखा। छात्रों ने इस दौरान मीडिया की दुनिया की बारीकियों को समझा। उन्हें यह जानने का मौका मिला कि खबरों को कैसे तैयार किया जाता है और प्रिंट या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस तरह से पेश किया जाता है।

    Uploaded media

    प्रिंटिंग प्रेस और पीपुल्स मॉल का भ्रमण

    इस विजिट का सबसे रोचक हिस्सा था पीपुल्स मॉल और प्रिंटिंग प्रेस का दौरा। छात्र वहां जाकर देख सके कि अखबार छपने की प्रक्रिया कितनी मेहनत और योजना से होती है। उन्होंने सीखा कि खबरों के चयन, संपादन और प्रिंटिंग तक का पूरा काम कैसे किया जाता है।

    Uploaded media

    छात्रों ने प्रिंटिंग प्रेस में जाकर यह भी देखा कि बड़े-बड़े प्रिंटर और मशीनें किस तरह अखबार को तैयार करती हैं। इस अनुभव ने उन्हें मीडिया की दुनिया की वास्तविक प्रक्रिया को समझने में मदद की।

    सवाल-जवाब सत्र में बढ़ी जिज्ञासा

    छात्रों ने इस दौरे के दौरान अपने सवाल पूछे और जिज्ञासाओं का समाधान पाया। उन्होंने मीडिया और अखबार से जुड़ी कई बातें समझीं। सवाल-जवाब सत्र में छात्रों ने यह भी बताया कि वे अखबार में किस तरह की खबरें पढ़ना पसंद करते हैं। कुछ छात्रों को खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें पसंद हैं, तो कुछ छात्रों को विज्ञान, टेक्नोलॉजी और मनोरंजन से जुड़ी खबरें पढ़ना अच्छा लगता है।

    Uploaded media

    इस पूरे कार्यक्रम में PeoplesUpdate के डिजिटल हेड जितेंद्र शर्मा, PIMS की प्रिंसिपल डॉ. तसनीम खान और संस्थान के स्टाफ का मार्गदर्शन रहा। उनके अनुभव और समझ ने छात्रों के सवालों को साफ किया और मीडिया की दुनिया को सरल भाषा में समझाया।

    Uploaded media

    कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं। कुछ बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर या शिक्षक बनना चाहते हैं, तो कुछ बच्चे पत्रकार या मीडिया से जुड़े करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं।

    छात्रों ने मीडिया संस्थान का दौरा बहुत रोचक और शिक्षाप्रद बताया। उन्हें यह जानकर अच्छा लगा कि खबरें तैयार करने के पीछे कितनी मेहनत और योजना होती है। उन्होंने यह भी महसूस किया कि मीडिया के क्षेत्र में काम करना न केवल चुनौतीपूर्ण है, बल्कि यह समाज के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। छात्रों ने इस अनुभव से यह सीखा कि सही जानकारी और खबरें लोगों तक पहुंचाना कितना जरूरी है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts