Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब आसान नहीं होगा क्रिकेट :73 नियमों में हुआ बदलाव, ओवरथ्रो-डेड बॉल की परिभाषा भी बदली

हिट विकेट के नियम में अगर बल्लेबाज के हाथ से बल्ला छूटकर सीधे स्टंप्स पर लग जाता है, तो वह आउट माना जाएगा। लेकिन अगर बल्ला पहले विकेटकीपर या किसी फील्डर को छूता है और फिर स्टंप्स से टकराता है, तो बल्लेबाज नॉट आउट रहेगा
73 नियमों में हुआ बदलाव, ओवरथ्रो-डेड बॉल की परिभाषा भी बदली
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए कुल 73 नियमों में संशोधन किया गया है। टेस्ट क्रिकेट में अब दिन के आखिरी ओवर के दौरान यदि विकेट गिरता है, तो ओवर को पूरा कराना अनिवार्य होगा। यह बदलाव खेल की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। नए संशोधनों में डेड बॉल से जुड़े प्रावधान, ओवरथ्रो के नियम, बाउंड्री लाइन पर पकड़े जाने वाले कैच, विकेटकीपर की स्थिति और उसकी मूवमेंट जैसे कई अहम बिंदुओं को स्पष्ट किया गया है।

    इसके अलावा लेमिनेटेड बैट के इस्तेमाल को भी कुछ शर्तों के साथ अनुमति दे दी गई है। ये सभी नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगे। 2022 के बाद क्रिकेट नियमों में किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है।

    अब जानें कौन-कौन से नियम बदलें

    1. टेस्ट मैच में दिन का आखिरी ओवर हर हाल में पूरा होगा

    क्रिकेट के नियम तय करने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने स्पष्ट किया है कि टेस्ट मैच में दिन का अंतिम ओवर अब हर स्थिति में पूरा कराया जाएगा। क्रिकेट नियम बनाने वाली संस्था MCC का कहना है कि ऐसा न होने से खेल का रोमांच प्रभावित होता है। संस्था ने माना कि पहले का नियम अनुचित था, क्योंकि यदि आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने वाली टीम विकेट ले लेती थी, तो बल्लेबाजी टीम को नया बल्लेबाज मैदान में भेजने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

    2. ओवरथ्रो और ‘डेड बॉल’ की बदली परिभाषा

    MCC ने ओवरथ्रो और मिसफील्ड के बीच का फर्क साफ कर दिया है। अब ओवरथ्रो तभी माना जाएगा, जब फील्डर विकेट पर थ्रो करे और गेंद आगे निकल जाए। वहीं, अगर कोई फील्डर बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश में उसे हाथ से फिसला देता है, तो इसे ओवरथ्रो नहीं बल्कि मिसफील्ड माना जाएगा।

    ‘डेड बॉल’ को लेकर भी नियम आसान किया गया है। अब गेंद का गेंदबाज या विकेटकीपर के हाथ में होना जरूरी नहीं होगा। अगर गेंद किसी भी फील्डर के पास पहुंच जाए या मैदान पर रुक जाए और अंपायर को लगे कि अब रन संभव नहीं है, तो वह गेंद को डेड घोषित कर सकता है।

    3. लेमिनेटेड बैट का उपयोग शर्तों के साथ

    लेमिनेटेड या टाइप-डी बैट, जो दो या तीन लकड़ी के टुकड़ों को जोड़कर बनाए जाते हैं, उन्हें मंजूरी दे दी गई है। ये पारंपरिक एक-टुकड़े वाले बल्लों की तुलना में सस्ते होते हैं। हालांकि, इन बल्लों के इस्तेमाल की अनुमति फिलहाल ओपन एज क्लब क्रिकेट तक सीमित रहेगी, जहां खिलाड़ियों की उम्र की कोई सीमा नहीं होती।

    4. हिट विकेट नियम अब ऐसे रहेंगे

    हिट विकेट से जुड़े नियमों को और साफ कर दिया गया है।

    • अगर बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद संतुलन खो देता है और खुद स्टंप्स से टकरा जाता है, तो उसे हिट विकेट आउट माना जाएगा, चाहे गेंद कितनी भी दूर चली गई हो।

    • लेकिन अगर बल्लेबाज किसी फील्डर से टकराने के कारण स्टंप्स पर गिरता है, तो उसे हिट विकेट आउट नहीं दिया जाएगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts