WPL के एलिमिनेटर में पहुंची DC :मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेरा, यूपी वॉरियर्ज 5 विकेट से हारी

123 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खास नहीं रही। लिजेल ली 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
Follow on Google News
मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेरा, यूपी वॉरियर्ज 5 विकेट से हारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। वडोदरा में खेले गए WPL के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्ज को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस अहम जीत के साथ ही दिल्ली ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली। दिल्ली की इस बड़ी जीत का सीधा असर दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर पड़ा, जो टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

    हार के साथ खत्म हुआ UP का सफर

    वहीं यूपी वारियर्ज अंक तालिका में सबसे नीचे रही। दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज में 8 मुकाबलों में 4 जीत और 4 हार के साथ कुल 8 अंक जुटाए और तीसरे स्थान पर रही।गुजरात जायंट्स ने दूसरा जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शीर्ष स्थान हासिल करते हुए पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया था।

    122 रनों तक पहुंची यूपी

    पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्ज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 122 रन ही जोड़ सकी। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाई। किसी भी खिलाड़ी का बल्ला 30 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। दीप्ति शर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 24 रन बनाए, जबकि सिमरन शेख ने 22 और शिखा पांडे ने नाबाद 23 रनों का योगदान दिया।

    दिल्ली की दबंगाई गेंदबाजी

    वहीं इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी काफी असरदार रही। मारिजान कैप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं चिनेल हेनरी और श्री चरणी को 2-2 सफलता मिली, जबकि मिन्नू मणि के हाथ 1 विकेट लगा। जिससे शानदार बॉलिंग की मदद से DC ने लगातार यूपी पर दबाव बनाए रखा।

    लौरा वोल्वार्ट का बल्ला जमकर गरजा

    123 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खास नहीं रही। लिजेल ली 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जबकि शेफाली वर्मा ने 29 रनों की पारी खेली। इसके बाद लौरा वोल्वार्ट ने संयमित अंदाज़ में 47 रन बनाए और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 रनों का अहम योगदान दिया।

    दिल्ली ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। यूपी वॉरियर्ज की ओर से दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए। वहीं शिखा पांडे, सोफी एकलस्टन और डिएंड्रा डॉटिन को एक-एक सफलता मिली।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts