MS Dhoni : ये टीम टी-20 फॉर्मेट की सबसे मजबूट टीम, रोहित-कोहली पर बोले वर्ल्ड कप जरूर खेले

 ये टीम टी-20 फॉर्मेट की सबसे मजबूट टीम, रोहित-कोहली पर बोले वर्ल्ड कप जरूर खेले
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने मौजूदा टीम की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही खिलाड़ियों को बाहरी परिस्थितियों और दबाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह भी दी।  आगे धोनी ने साफ शब्दों में कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप जरूर खेलना चाहिए।

    टीम बाहरी शोर से दूर रहे, उम्र सीमा न बनें बाधा

    उनके मुताबिक, किसी खिलाड़ी के चयन में उम्र को कभी भी पैमाना नहीं बनाया जाना चाहिए। धोनी ने संकेत दिए कि अनुभव बड़े टूर्नामेंट में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन बड़े मुकाबलों में मानसिक मजबूती और हालात के अनुसार खुद को ढालना बेहद जरूरी होता है। धोनी का मानना है कि अगर टीम संतुलन बनाए रखे और बाहरी शोर से दूर रहे, तो वह वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। 

    टीम का सिलेक्शन परफॉर्मेंस के आधार पर हो: धोनी

    एक इवेंट के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी से रोहित शर्मा और विराट कोहली की उम्र और 2027 वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया। धोनी ने कहा कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कोई भी खिलाड़ी अगला वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा क्यों नहीं रखेगा। उन्होंने साफ किया कि टीम चयन का आधार प्रदर्शन और फिटनेस होना चाहिए, न कि उम्र। धोनी के मुताबिक, किसी खिलाड़ी को सिर्फ उसकी उम्र के आधार पर आंकना सही नहीं है।

    टीम का माहौल पॉजिटिव हो, सभी एक-दूसरे से शेयर करें बातें

    पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि टीम में ऐसा माहौल होना चाहिए, जहां खिलाड़ियों को अलग से समझाने की जरूरत न पड़े और सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए। अपने करियर का जिक्र करते हुए धोनी ने बताया कि उन्होंने 24 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

    धोनी ने कहा कि चाहे कोई खिलाड़ी भारत के लिए एक साल खेले, दो साल या फिर 10–20 साल तक, किसी को भी आकर उसकी उम्र याद दिलाने की जरूरत नहीं होती। उनके मुताबिक, मैदान पर प्रदर्शन ही सबसे बड़ा पैमाना है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts