T20 वर्ल्ड कप 2026 :पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच से लिया यू-टर्न, क्या अब भी श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर नया मोड़ आया है। पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, जबकि टीम इंडिया श्रीलंका जाकर अभ्यास, प्रेस कॉन्फ्रेंस और मैच औपचारिकताओं का पालन करेगी। पाकिस्तान के ना खेलने पर भारत को वॉकओवर और 2 अंक मिलेंगे, जो ग्रुप स्टेज में अहम साबित होंगे।
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच से लिया यू-टर्न, क्या अब भी श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर नई चर्चा तेज हो गई है। पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। इस फैसले का मतलब है कि टीम इंडिया को बिना खेले 2 अंक मिलेंगे।

    भारत के लिए यह फैसला अलग तरह की रणनीति और आईसीसी नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा। भारतीय टीम ने स्पष्ट किया है कि वह आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। इसका मतलब है कि टीम तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीलंका जाएगी, अभ्यास और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और मैच से जुड़ी औपचारिकताओं का पालन करेगी।

    भारत और पाक का मुकाबला, वॉकओवर की तैयारी

    पाकिस्तान का यह कदम एकतरफा बहिष्कार जैसा माना जा रहा है। ICC के नियमों के अनुसार, अगर पाकिस्तान मैदान पर नहीं उतरती है, तो मैच फॉरफिट घोषित होगा और भारत को 2 अंक मिलेंगे। जानकारी के अनुसार, भारत की टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में श्रीलंका पहुंचकर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अभ्यास करेगी। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी और टीम समय पर स्टेडियम पहुंचकर मैच रेफरी के फैसले का इंतजार करेगी।

    कोलंबो में अभ्यास और प्रेस कॉन्फ्रेंस

    टीम इंडिया 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचेगी। भारतीय टीम वहां अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियां पूरी करेगी, जिसमें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना, प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और मैच से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करना शामिल है। इसके बाद टीम मैच रेफरी के फैसले का इंतजार करेगी। अगर इस पूरे प्रोसेस के बावजूद पाकिस्तान मैदान पर नहीं उतरती है, तो आईसीसी नियमों के अनुसार भारत को वॉकओवर के रूप में ग्रुप स्टेज में 2 अंक मिलेंगे।

    आईसीसी का बयान और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

    पाकिस्तान के इस फैसले के बाद ICC ने कहा कि, टूर्नामेंट की स्पोर्टिंग ईमानदारी, प्रतिस्पर्धा और निष्पक्षता का सम्मान किया जाना चाहिए। ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कहा कि, वह अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करें और हल निकालने की कोशिश करें। ICC के अनुसार, टूर्नामेंट की पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। हालांकि, ICC ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय नीतियों से जुड़े मामलों में सरकार की भूमिका का सम्मान करता है।

    भारत और पाकिस्तान की टीमें

    भारत (कप्तान: सूर्यकुमार यादव):

    अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

    पाकिस्तान (कप्तान: सलमान आगा):

    अब्रार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

    ग्रुप स्टेज और शेड्यूल

    भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं। इसके अलावा ग्रुप में नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका शामिल हैं। पाकिस्तान अपने सभी बाकी मैच श्रीलंका में खेलेगा।

    • पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ।
    • दूसरा मैच 10 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ।
    • तीसरा मैच 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ।

    अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, तो उसे दो अंक गंवाने होंगे।

    भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक दोनों टीमों ने 8 बार आमने-सामने खेला, जिसमें भारत ने 7 मुकाबले जीते और पाकिस्तान को केवल एक जीत मिली है।

    यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 : पाकिस्तान ने मैदान छोड़ा, अब भारत से नहीं होगा वर्ल्ड कप में मुकाबला

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts