Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान खान का नया स्वैग:फॉर्च्यूनर कार से भी महंगी जैकेट में नजर आए ‘भाईजान’

सलमान खान ने हाल ही में अपना नया लुक दिखाया, जिसमें उनका भाईजान वाला स्वैग हर चीज से ज्यादा चमक रहा था। उन्होंने पहनी Brioni की 62 लाख की लेदर जैकेट, Amiri जींस और Brune & Bareskin बूट्स, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गए।
Follow on Google News
फॉर्च्यूनर कार से भी महंगी जैकेट में नजर आए ‘भाईजान’
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर बॉलीवुड में किसी स्टार का नाम स्टाइल और स्वैग का पर्याय बन गया है, तो वो हैं सलमान खान। बढ़ती उम्र के बावजूद उनका स्टाइल और रॉयल अंदाज कम होने का नाम नहीं ले रहा। चाहे वो कोई सिंपल टी-शर्ट पहन लें, डेनिम हो या जैकेट, हर लुक में उनका स्वैग नजर आता है। हाल ही में सलमान खान का एक ऐसा लुक सामने आया, जिसने फैन्स और सोशल मीडिया दोनों को हिला कर रख दिया।

    सलमान खान का नया लुक

    सलमान का फैशन हमेशा क्लासी और पावरफुल होता है। वह कभी भी ओवर-द-टॉप नहीं दिखते, फिर भी उनका लुक तुरंत ध्यान खींच लेता है। हाल ही में उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने जो पहन रखा था, उसकी कीमत और ब्रांड चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गए।

    सलमान खान ने इस बार इटालियन लग्जरी ब्रांड Brioni का एम्बॉस्ड लेदर जैकेट पहना। इसकी कीमत लगभग 62,30,100 रुपए बताई जा रही है। अगर आसान शब्दों में कहे तो समझ लीजिए कि इतनी कीमत में एक शानदार फॉर्च्यूनर कार भी खरीदी जा सकती है। इसके साथ सलमान ने Amiri Tan Carpenter Jeans पहनी, जिसकी कीमत लगभग 1,19,890 रुपए है। वहीं उनके Brune & Bareskin बूट्स की कीमत करीब 12,999 रुपए बताई जा रही है।

     फैन्स और सोशल मीडिया का रिएक्शन

    जैसे ही सलमान खान का ये लुक सोशल मीडिया पर आया, फैन्स और यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कुछ लोगों ने कहा कि इतने में तो घर और गाड़ी दोनों आ जाए। किसी ने लिखा, इतने पैसों में आयरन मैन का सूट भी ले सकते हैं।कुछ यूजर्स ने जैकेट की कीमत पर सवाल उठाया और कहा, ये तो जाफराबाद की दुकान से 9300 रुपए में मिल जाएगी।

    वहीं कुछ फैन्स ने बूट्स की कीमत को लेकर बहस शुरू कर दी। किसी ने कहा सलमान इतने सस्ते जूते नहीं पहनते, जबकि किसी ने दावा किया कि ये स्टिंगरे फिश लेदर के बूट्स हैं, जिसकी कीमत 79,999 रुपए है।

    सलमान खान हमेशा से फैशन में सिंपल, लेकिन प्रभावशाली रहे हैं। चाहे वह रेड कारपेट हो या कैजुअल आउटिंग, उनका हर लुक स्वैग दिखाता है। इस बार भी उनके लेदर जैकेट और डिजाइनर जींस ने यही साबित कर दिया कि उनके फैशन का कोई मुकाबला नहीं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts