Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑस्ट्रेलियन ओपन के नए बादशाह बनें 'कार्लोस अल्काराज'फाइनल में 10 बार के चैंपियन जोकोविच को चटाई धूल

मैच की शुरुआत में नोवाक जोकोविच ने पूरा कंट्रोल दिखाया और पहला सेट आसानी से जीत लिया। हालांकि, इसके बाद कार्लोस अल्काराज ने शानदार वापसी की। दूसरे और तीसरे सेट में उन्होंने आक्रामक रिटर्न खेलते हुए और बेसलाइन से लगातार दबाव बनाकर मुकाबले की दिशा बदल दी।
फाइनल में 10 बार के चैंपियन जोकोविच को चटाई धूल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रचते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया है। 22 साल के स्पेनिश टेनिस स्टार ने फाइनल मुकाबले में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर इस टूर्नामेंट के नए चैंपियन बने हैं। यह खिताबी मुकाबला रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेला गया, जो 3 घंटे 2 मिनट तक चला।

    Uploaded media

    ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहली बार हारे जोकोविच

    वहीं इस हार के साथ जोकोविच को अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले वे 10 बार फाइनल में पहुंचे थे और हर बार खिताब जीतने में सफल रहे थे। मैच की शुरुआत में जोकोविच ने पहला सेट 6-2 से जीतकर दबदबा बनाया, लेकिन इसके बाद अल्काराज ने शानदार वापसी की। दूसरे और तीसरे सेट में उन्होंने आक्रामक रिटर्न और बेसलाइन से मजबूत खेल दिखाते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया।

    चौथा सेट बेहद रोमांचक रहा, जहां निर्णायक पलों में अल्काराज ने बेहतर संयम दिखाया और मैच के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अल्काराज ने टेनिस जगत में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है।

    Uploaded media

    चौथे सेट में अल्काराज ने पलटा मैच

    मैच की शुरुआत में नोवाक जोकोविच ने पूरा कंट्रोल दिखाया और पहला सेट आसानी से जीत लिया। हालांकि, इसके बाद कार्लोस अल्काराज ने शानदार वापसी की। दूसरे और तीसरे सेट में उन्होंने आक्रामक रिटर्न खेलते हुए और बेसलाइन से लगातार दबाव बनाकर मुकाबले की दिशा बदल दी। बता दें चौथा सेट फाइनल मुकाबले का सबसे रोमांचक हिस्सा रहा। दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी रैलियां देखने को मिलीं और स्कोर लगातार बराबरी पर चलता रहा। निर्णायक मोड़ 11वें गेम में आया, जब अल्काराज ने दबाव में एक शानदार फोरहैंड विनर लगाकर 6-5 की बढ़त हासिल की।

    12वें गेम में जोकोविच सर्व कर रहे थे, लेकिन अहम पलों में उनसे गलतियां हो गईं। अल्काराज ने मौके का पूरा फायदा उठाया और ब्रेक हासिल करते हुए न सिर्फ सेट, बल्कि मैच भी अपने नाम कर लिया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts