PlayBreaking News

इलॉन मस्क ने छुआ आसमान :850 बिलियन डॉलर वाले दुनिया के पहले शख्स बने, एक दिन में नेटवर्थ 7 लाख करोड़ बढ़ी

मस्क और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स के बीच का अंतर सिर्फ तीन गुणा से ज्यादा बढ़ा है। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज $281 बिलियन की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
Follow on Google News
850 बिलियन डॉलर वाले दुनिया के पहले शख्स बने, एक दिन में नेटवर्थ 7 लाख करोड़ बढ़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल इलॉन मस्क की संपत्ति ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। उनकी कुल नेटवर्थ 850 बिलियन डॉलर (करीब 77 लाख करोड़ रुपये) को पार कर गई है। बताया जा रहा है कि सिर्फ एक दिन में मस्क की दौलत में 84 बिलियन डॉलर यानी करीब 7 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

    कैसे आया आसमानी उछाल?

    फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इलॉन मस्क अब इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। उनकी संपत्ति में यह तेज उछाल स्पेसएक्स और उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के मर्जर के बाद देखा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते चार महीनों में मस्क की नेटवर्थ करीब 70 प्रतिशत बढ़ी है। अक्टूबर 2025 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 500 बिलियन डॉलर थी, जो अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

    PAK- बांग्लादेश की GDP से ज्यादा हुई संपत्ति

    मस्क की मौजूदा नेटवर्थ कई देशों की अर्थव्यवस्था से भी बड़ी हो गई है। उनकी कुल संपत्ति पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की GDP से अधिक बताई जा रही है। इतना ही नहीं, यह भारत के टॉप 40 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। यानी मस्क की नेटवर्थ देशों की कुल कमाई से बड़ी हकीकत में जीती है। 

    मर्जर के बाद 104 लाख करोड़ की बनीं कंपनी

    दरअसल इलॉन मस्क की रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स ने उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI का अधिग्रहण कर लिया है। इससे पहले दोनों कंपनियां अलग-अलग इकाइयों के तौर पर काम कर रही थीं, लेकिन अब इनके मर्जर के बाद एक नई बड़ी कंपनी अस्तित्व में आ गई है। इस संयुक्त कंपनी का कुल मूल्यांकन करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 104 लाख करोड़ रुपये) बताया जा रहा है।

    इस मर्जर के चलते इलॉन मस्क की कुल संपत्ति में करीब 84 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सौदे से पहले मस्क के पास स्पेसएक्स में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसकी कीमत लगभग 336 बिलियन डॉलर आंकी जाती थी। वहीं, उनकी एआई कंपनी xAI में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 122 बिलियन डॉलर थी।

    विलय के बाद बनी नई कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी बढ़कर 43 प्रतिशत हो गई है। अकेले इस हिस्सेदारी की अनुमानित कीमत करीब 542 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। इस डील के बाद मस्क की कारोबारी ताकत और वैश्विक स्तर पर उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है।

    दुनियाभर के अमीरों को पीछे छोड़ा

    इलॉन मस्क ने दौलत के मामले में दुनिया के बाकी अरबपतियों से बड़ी बढ़त बना ली है। उनकी नेटवर्थ और दूसरे नंबर पर मौजूद दुनिया के अमीर व्यक्ति के बीच का अंतर अब तीन गुना से भी ज्यादा हो चुका है। फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज करीब 281 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, इलॉन मस्क उनसे लगभग 578 बिलियन डॉलर ज्यादा अमीर हो गए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा अंतर माना जा रहा है।

    मस्क की संपत्ति जिस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखते हुए अटकलें तेज हो गई हैं कि वे आने वाले समय में दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ बन सकते हैं। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो 1000 अरब डॉलर की नेटवर्थ का आंकड़ा छूना अब उनके लिए दूर की बात नहीं माना जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts