WPL का अंतिम लीग मैच आज :दिल्ली vs UPW, DC को एलिमिनेटर में पहुंचने के लिए जीत जरूरी

Follow on Google News
दिल्ली vs UPW, DC को एलिमिनेटर में पहुंचने के लिए जीत जरूरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। WPL 2026 का सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया। जहां आज रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने यूपी वॉरियर्ज की चुनौती होगी। दोनों टीमों के बीच यह लीग का अंतिम मैच होगा। मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें दिल्ली कैपिटल्स का लीग स्टेज जीत और हार से मिला-जुला रहा है। इस वजह से टीम को आज के मैच में ज्यादा मेहनत करनी होगी।

    DC के लिए करो या मरो

    DC का लीग स्टेज अब तक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और टीम के लिए एलिमिनेटर में जगह बनाने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। DC को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपना आखिरी लीग मैच जीतना जरूरी है। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स (UPW) की टॉप-3 में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, लेकिन अगर UPW यह मुकाबला जीत जाती है तो इससे मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा फायदा होगा और MI एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। UPW का नेट रन रेट -1.146 है, जो इस समीकरण में MI के पक्ष में जाता है।

    यूपी पर भारी है दिल्ली

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में DC आगे है। दिल्ली ने 5 मैच जीते हैं, जबकि UPW को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में आज भी दोनों टीमों के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं मुंबई इंडियंस चाहेगी कि यूपी किसी तरह आज का मैच जीत जाए ताकि उनकी एलिमिनेटर में एंट्री मिल जाएं।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

    DC: जेमिमाह रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, निकी प्रसाद, अलाना किंग, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

    UPW: मेग लैनिंग (कप्तान) , दीप्ति शर्मा, एमी जोंस, हरलीन देओल, क्लॉए ट्राइऑन/डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts