विसर्जन जुलूस बना अखाड़ा! होलकर साइंस कॉलेज में करणी सेना-ABVP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, 7 पर गिरी गाज

होलकर साइंस कॉलेज में गणपति विसर्जन के चल समारोह के दौरान पार्किंग से कंप्यूटर लैब तक मचा बवाल; करणी सेना और एबीवीपी से जुड़े छात्रों में हुई मारपीट के बाद कॉलेज प्रशासन ने 7 विद्यार्थियों को किया निलंबित, मामला भंवरकुआं थाने पहुंचा।
विसर्जन जुलूस बना अखाड़ा! होलकर साइंस कॉलेज में करणी सेना-ABVP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, 7 पर गिरी गाज
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। गणपति विसर्जन के उत्सव के बीच होलकर साइंस कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब चल समारोह के दौरान करणी सेना और एबीवीपी से जुड़े दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलेज परिसर में बेल्ट और डंडे चलने लगे। बीएससी और एमएससी के कई छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मारपीट के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें छात्र एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रोटी अखबार पर और दस्तावेज नदारद! इंदौर के खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान खुली पोल

पार्किंग में शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते चले बेल्ट

बताया जा रहा है कि गणपति विसर्जन के लिए चल समारोह निकाला जा रहा था। इसी दौरान कॉलेज के पार्किंग एरिया में दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत कहासुनी से हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया।आरोप है कि दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद विद्यार्थियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं, कारोबार से पर्यावरण तक हितधारकों ने रखी अपनी बात

कंप्यूटर लैब तक पहुंचा विवाद, वहां भी हुई मारपीट

पार्किंग में हुए विवाद के बाद मामला कॉलेज की कंप्यूटर लैब तक पहुंच गया। यहां भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई है। इस दौरान कई छात्रों को चोटें आईं।घटना के वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। वीडियो फुटेज में विद्यार्थियों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें: PU Special : भोपाल 2047 मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार, पुरानी सड़कों से लेकर नए मोहल्लों तक बदल जाएगा शहर

छात्रों का आरोप- संगठन के नाम पर बनाया जा रहा दबाव

कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि परिसर में संगठन से जुड़े विद्यार्थियों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि करणी सेना और एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच वर्चस्व को लेकर तनातनी रहती है और इसका असर आम विद्यार्थियों पर भी पड़ता है।छात्रों के मुताबिक, आए दिन धमकाने और विवाद की घटनाओं के कारण कॉलेज का माहौल प्रभावित हो रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और दोनों पक्षों का पूरा पक्ष पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: संसाधनों के अभाव में सोहागपुर की सफाई व्यवस्था प्रभावित, खराब वाहनों से डोर-टू-डोर कचरा उठान ठप

कॉलेज प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सात छात्रों पर गिरी गाज

घटना को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने अनुशासन समिति की बैठक बुलाई। समिति ने संबंधित शिकायतों के साथ मौके पर सामने आए वीडियो फुटेज का भी बारीकी से अवलोकन किया।कॉलेज प्रशासन ने घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सात विद्यार्थियों के तत्काल निलंबन की अनुशंसा की।निलंबित विद्यार्थियों में हर्ष तिवारी (पीजीडीसीए), अभिजीत सिंह राजपूत, संस्कार यादव, हरिओम खाती पटेल, अर्पित खाती पटेल, भावन सिंह और सत्यम शर्मा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: PU Special : सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में भोपाल का मास्टर प्लान-2047, अंतिम मंजूरी के लिए कोर्ट में फिर जाएगा मसौदा

कॉलेज में प्रवेश पर रोक, घर भेजे जाएंगे टीसी

प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने बताया कि अनुशासन समिति की अनुशंसा के बाद सात विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इन छात्रों का कॉलेज परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।प्राचार्य के अनुसार, संबंधित छात्रों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) उनके घर भेजे जाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में अनुशासनहीनता और मारपीट को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सीहोर में दूसरे दिन फिर हादसा, पार्वती नदी में गणेश विसर्जन के दौरान बहा 27 वर्षीय युवक; SDRF की तलाश भी रही बेनतीजा

मामला थाने पहुंचा, पुलिस कर रही जांच

कॉलेज परिसर में हुई मारपीट का मामला अब पुलिस तक भी पहुंच गया है। घटना को लेकर भंवरकुआं थाने में एक पक्ष की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष की ओर से फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिए जाने की जानकारी सामने आई है।पुलिस अब शिकायत, छात्रों के बयान और सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts